News Info

Go back
सेहत के लिए बड़े काम के हो सकते हैं अमरूद के पत्ते, जानें 6 खास फायदे

29 July, 2022, 05:40 AM

सेहत के लिए बड़े काम के हो सकते हैं अमरूद के पत्ते, जानें 6 खास फायदे

सेहत के लिए बड़े काम के हो सकते हैं अमरूद के पत्ते, जानें 6 खास फायदे
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-guava-leaves-are-best-for-health-know-six-special-benefits-myupchar-pur-3314273.html

पारंपरिक रूप से अमरूद की पत्तियों को उनके औषधीय गुणों (Medicinal Value) के कारण दस्त के उपचार, कोलेस्ट्रोल कम करने, डायबिटीज (Diabetes) जैसी बीमारी का इलाज करने के लिए पहचाना जाता है. myUpchar के अनुसार, अमरूद के पत्ते कई बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण हैं. इसकी पत्तियों में 80 प्रतिशत पानी होता है. इसमें फाइबर भी होता है जो व्यक्ति वजन कम करने में मदद करता है.
दस्त का उपचार

आमतौर पर स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया बढ़ने के कारण दस्त की समस्या होती है, लेकिन अध्ययन के मुताबिक अमरूद का पत्ता बैक्टीरिया के विकास को खत्म कर सकता है. अमरूद के पत्ते की चाय का सेवन करने से पेट दर्द कम होता है. दर्द से तेजी से राहत पाने के लिए एक कप उबलते पानी में अमरूद की जड़ और पत्तियां मिला लें, फिर इसके पानी को छानकर खाली पेट पी लें.

अमरूद की पत्तियां बालों का झड़ना कम कर सकती हैं या स्थिति को खराब होने से रोक सकती हैं. इसके लिए अमरूद की पत्तियां लेकर लगभग 20 मिनट के लिए पानी में उबाल लें, बाद में इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. सबसे पहले, अपने बालों को पानी से धो लें और फिर बालों की जड़ों पर अमरूद की पत्तियों के मिश्रण को लगाएं.

भगाएं दांत का दर्द और मसूड़ों की सूजन

अमरूद के पत्तों को उबालें और फिर उसे छान लें, इसके बाद जो पानी निकले उससे गरारा करें. इससे दांत का दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छाले खत्म होते हैं.
डायबिटीज को करे नियंत्रित
जिस तरह से अमरूद का फल डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसके पत्तों का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर







Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-guava-leaves-are-best-for-health-know-six-special-benefits-myupchar-pur-3314273.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help