News Info

Go back
टाइम पूरा होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड? तो फ्लो के लिए खाएं 7 चीजें

28 July, 2022, 12:13 AM

टाइम पूरा होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड? तो फ्लो के लिए खाएं 7 चीजें

टाइम पूरा होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड? तो फ्लो के लिए खाएं 7 चीजें 
https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-mensuration-cramps-these-things-are-effective-for-period-on-time-4271094.html
कई बार ऐसा होता है कि पीरियड की डेट आने के बाद भी फ्लो नहीं हो पाता। ऐसे में लगातार दर्द होता रहता है। कभी-कभी यह पीरियड क्रम्प और भी ज्यादा दर्द देने लगते हैं। ऐसे में आपको कोई दवा लेने की जगह घरेलू उपचार और खान-पान का ध्यान देना चाहिए-
अजवायन
150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

जीरा
जीरा की तासीर गर्म है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।

कच्चा पपीता

यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।

मेथी के दाने
मेथी के दानों को पानी में उबाल कर पीएं। इस उपाय को कई विशेषज्ञों ने भी रिकमेंड किया है।

अनार
आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

सिट्रस फ्रूट्स
नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है।








Source:

https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-mensuration-cramps-these-things-are-effective-for-period-on-time-4271094.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help