News Info

Go back
Benefits of Beetroot Juice: चुकंदर का जूस है बहुत गुणकारी, रोजाना पीने से होंगे बहुत से फायदे

27 July, 2022, 11:46 PM

Benefits of Beetroot Juice: चुकंदर का जूस है बहुत गुणकारी, रोजाना पीने से होंगे बहुत से फायदे

Benefits of Beetroot Juice: चुकंदर का जूस है बहुत गुणकारी, रोजाना पीने से होंगे बहुत से फायदे
https://www.timesnowhindi.com/health/article/benefits-of-beetroot-juice-can-controls-high-bp-may-prevent-cancer/368938
चुकंदर के बहुत से फायदे हैं अगर इसके जूस को रोजाना पिया जाए तो कई तरह के फायदे हो सकते हैं। जानें इसे रोज कितनी मात्रा में पिया जा सकता है और इसके फायदे क्या हैं।
मुख्य बातें
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चुकंदर का जूस।
चुकंदर का जूस रोज पीने से मिलेंगे सेहत संबंधी कई लाभ।
जानें चुकंदर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में।
हेल्दी रहने के लिए अक्सर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है तो वहीं जूस ना पीने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन हाल ही में नई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि इससे एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। जानें चुकंदर का जूस पीने से होने वाले लाभ के बारे में। 

बीपी कम करने में सहायक
चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को उच्च रक्त चाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है। बता दें कि रोजाना 250 मिलिलीटर यानी 8 औंस से ज्यादा जूस ना लें। 

2. खून की कमी करता है दूर
चुकंदर का जूस शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है इसलिए जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें यह जूस जरूर पीना चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।

4. हेल्दी वजन मेंटेन करने में मददगार
चुकंदर का रस कैलोरी में कम होता है और आमतौर पर इसमें कोई फैट यानी वसा नहीं होता है। यह मॉर्निंग स्मूदी के लिए एक बढ़िया विकल्प है। दिन की शुरुआत करने पर यह आपको जरूरी पोषक तत्व देता है और शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है।

6. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो अपने आहार में चुकंदर के जूस को शामिल करें। साल  2011 के किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चुकंदर का जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल, या 'अच्छा' कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

7. पोटेशियम से भरपूर
चुकंदर पोटेशियम, का एक अच्छा स्रोत है, जो नसों और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। माना जाता है कि एक निश्चित मात्रा में अगर चुकंदर का रस पिया जाए तो यह शरीर में पोटेशियम के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। मालूम हो कि शरीर में पोटेशियम की मात्रा बहुत कम होने पर कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। 
8. मिनरल से भरपूर
शरीर में मिनरल्स की कमी होने पर कोई भी काम ठीक तरह नहीं किया जा सकता और चुकंदर मिनरल्स से भरपूर होता है और इसका जूस बहुत फायदेमंद है। कुछ मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है तो वहीं कुछ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। चुकंदर में आयरन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्निशियम जैसे मिनरल मिलते हैं। 







Source:

https://www.timesnowhindi.com/health/article/benefits-of-beetroot-juice-can-controls-high-bp-may-prevent-cancer/368938
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help