News Info

Go back
Hot Water Health Benefits: बढ़ती उम्र को घटाने में गर्म पानी है बेहद कारगर, जानिए इसके अन्य बेहतरीन लाभ

27 July, 2022, 04:14 AM

Hot Water Health Benefits: बढ़ती उम्र को घटाने में गर्म पानी है बेहद कारगर, जानिए इसके अन्य बेहतरीन लाभ

Hot Water Health Benefits: पानी से जीवन है। हम जिस दुनिया में रहते हैं उसका भी 70% हिस्सा पानी ही है और हमारे शरीर का भी लगभग इतना ही प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है इसलिए हम समझ सकते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण है। हवा के बाद जीवन के लिए सबसे ज़रूरी चीज पानी है। हम रोज़ाना 5 से 10 गिलास पानी पीते हैं। हम पीते वक़्त इस पानी के तापमान की ज्यादा परवाह नहीं करते, जहां तक संभव होता है हम ठंडे पानी को पीना चाहते हैं जबकि सेहत की दृष्टि से शीतल जल घातक है। हमारे शरीर के तापमान के बराबर वाले तापमान का  पानी हमारे लिए बेहतरीन है। हमें दिन भर में 2 से 3 गिलास गर्म पानी (गुनगुना) पीना चाहिए। गर्म पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह उठकर, रात में सोते समय और भोजन के 40 मिनट बाद होता है। पानी का इस्तेमाल हम नहाने और दूसरे सफाई के कामों में भी करते हैं इसमें भी अगर हम गर्म पानी का प्रयोग करें तो उसके भी बहुत लाभ होते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने हमें गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताया है, जिसे अपनाकर आप भी एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

ये हैं गर्म पानी पीने से होने वाले वाले फायदे 
 गर्म पानी में पैर डुबोकर बैठें
शाम के समय गर्म पानी में पैर डुबोकर बैठने से पैरों और साथ ही पूरे शरीर में खून का संचार सही होता है। खून के संचार के ठीक होते ही कई रोग होते ही नहीं और होते भी हैं तो जल्दी ठीक हो जाते हैं। ऐसा करने से सिरदर्द में आराम मिलता है, पैर दर्द और पैरों की सूजन ठीक होती है, पैर कोमल और सुंदर बनते हैं, फटी एड़ियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गर्म पानी हमारे इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है।

जोड़ों के दर्द में असरदार
गर्म पानी जोड़ों का दर्द भी कम करता है। हमारे शरीर की मसल्स का 80 प्रतिशत भाग पानी से ही बना हुआ है इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों का दर्द और ऐंठन भी दूर होती है। गर्म पानी वातशामक भी होता है इसलिए यह सभी दर्द में लाभ पहुंचाता है।

चमड़ी के रोग से दिलाये निजात
गर्म पानी पसीना लाने वाला होता है, यह त्वचा के विषैले तत्व पसीने के रास्ते निकाल देता है इसलिए यह सभी चर्म रोग में लाभदायक है।



Source:

https://www.indiatv.in/health/hot-water-health-benefits-health-benefits-of-hot-water-from-weight-lose-to-skin-care-2022-07-26-868501
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help