News Info
Go back
30 June, 2022, 01:21 AM
Singrauli News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं जिला आयुष अधिकारी, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे पैसे
Dr Anupama Roshan Bribery Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli District) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) रिश्वतखोरी (Bribery) के खिलाफ सख्त नजर आ रही है. हाल में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं. रिश्वतखोरी का ताजा मामला जिला आयुष विभाग की एक महिला डॉक्टर से जुड़ा है. सोमवार (6 जून) को जिले के आयुष विभाग (Department of AYUSH) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने आयुष अधिकारी डॉक्टर अनुपमा रोशन (Ayush Officer Dr Anupama Roshan) को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि आयुष कार्यालय से अनुबंधित पारुल एजेंसी में भगवान दास साकेत और उसके पुत्र को आउटसोर्स पर नियुक्त कराने के बाद कमीशन के तौर पर 20 हजार रुपये की मांग जिला आयुष अधिकारी द्वारा की गई थी, जिसकी शिकायत भगवान साकेत ने लोकायुक्त पुलिस से की. आयुष अधिकारी डॉक्टर अनुपमा रोशन पर आरोप है कि वह लोकायुक्त टीम द्वारा सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं.
Source:
https://www.abplive.com/states/madhya-pradesh/mp-news-district-ayush-officer-dr-anupama-roshan-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-10-thousand-in-singrauli-ann-2140246




