News Info

Go back
मुंह में छाले होने के कारण, इलाज और घरेलू उपचार – How To Get Rid Of Cold Sores in Hindi

14 April, 2021, 03:39 AM

मुंह में छाले होने के कारण, इलाज और घरेलू उपचार – How To Get Rid Of Cold Sores in Hindi

 muh-me-chale-ke-karan-lakshan-aur-upchar-in-hindi

मुंह में छाले होने के कारण, इलाज और घरेलू उपचार – How To Get Rid Of Cold Sores in Hindi

कुछ भी खाने से कहीं मुंह में जलन तो नहीं हो रही या होंठ व जीभ पर लाल चकत्ते तो नहीं दिख रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यह मुंह के छाले हो सकते हैं। शरीर के साथ-साथ मुंह को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। अगर मुंह में कोई समस्या हो, तो उसका असर खान-पान पर भी पड़ने लगता है। खासतौर से अगर मुंह के छाले की समस्या हो। मुंह के छाले का कारण चाहे कुछ भी हो, लेकिन यह काफी दर्दनाक होता है। बेशक, ये कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन इनके रहते कुछ भी खाने से जलन या दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए मुंह के छाले के उपचार को जानना जरूरी है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम मुंह के छाले का कारण, लक्षण व घरेलू उपचार की जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। चलिए, मुंह के छाले के घरेलू इलाज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुंह के छाले क्या होते हैं?
मुंह के छाले को कोल्‍ड सोर भी कहा जाता है। ये तरल पदार्थ से भरे छोटे-छोटे फफोले होते हैं, जो आमतौर से होंठों पर व उसके आसपास या मुंह के अंदर गाल पर होते हैं। कोल्ड सोर एक संक्रामक वायरस के कारण होते हैं, जिसे हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस (एचएसवी) कहा जाता है। एचएसवी दो प्रकार के होते हैं। टाइप 1 आमतौर पर मौखिक दाद या कोल्‍ड सोर का कारण बनता है। वहीं, टाइप 2 आमतौर पर जननांग को प्रभावित करता है। मुंह के छाले काफी सामान्य हैं और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी सकते हैं (1) (2)। यह वायरस मौखिक संभोग के कारण भी फैल सकता है। मुंह के छाले या कोल्‍ड सोर दिखाई दे या न दें, लेकिन यह एक से दूसरे को होने वाला संक्रामक रोग है (3)।लेख में आगे हम मुंह के छाले के स्टेजेस के बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।

मुंह के छाले के पांच चरण – Stages Of Cold Sores in Hindi
मुंह में छाले क्यों होते हैं, इसके बारे में जानने से पहले, इसके स्टेजेस के बारे में जानना जरूरी है। यहां हम बता दें कि मुंह के छाले के पांच चरण हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं (2):

पहला चरण – छाले निकलने से लगभग 24 घंटे पहले त्वचा में खुजली और असुविधा महसूस होने लगती है।

दूसरा चरण – इस चरण में आपको त्वचा पर द्रव्य से भरे छाले नजर आने लगेंगे।

तीसरा चरण – इसमें छाले फटते हैं और उसमें से द्रव्य का रिसाव होता है। यह चरण दर्दनाक होता है।

चौथा चरण – इस चरण में छाले सूखने लगते हैं और पपड़ी जमने लगती है। इससे खुजली भी हो सकती है।

पांचवां चरण – इस अंतिम चरण में पपड़ी निकल जाती है और छाला ठीक होने लगता है।









Source:

muh-me-chale-ke-karan-lakshan-aur-upchar-in-hindi
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help