News Info

Go back
ये पांच पौधे हैं बड़ी से बड़ी बीमारियों का रामबाण इलाज, जानिए अद्भुत फायदे

12 April, 2021, 02:34 AM

ये पांच पौधे हैं बड़ी से बड़ी बीमारियों का रामबाण इलाज, जानिए अद्भुत फायदे

indiannewsroom.com/these-five-plants-are-the-cure-many-diseases-insulin-plant-benefit-in-hindi

ये पांच पौधे हैं बड़ी से बड़ी बीमारियों का रामबाण इलाज, जानिए अद्भुत फायदे


Insulin Plant : आजकल एक उम्र के बाद सभी को कुछ न कुछ बीमारियां होना सामान्य सी बात है। लेकिन हम इन बीमारियों जैंसे – शुगर, ब्लड प्रेशर, दमा आदि  के लिए अंग्रेजी दवाओं पर आश्रित हो जाते हैं। आप लोग तो जानते ही होंगे कि आयुर्वेदिक उपाय कितने लाभकारी होते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐंसे आयुर्वेदिक पौधों के बारे में बताते हैं जिनके उपयोग से लगभग सभी प्रकार की बीमारियों से घर बैठे निजात पा लेंगे।

1. इन्सुलिन : Insulin Plant


यह पौधा मधुमेह के मरीजों के लिए उपयोग किया जाता है। इसका नाम इन्सुलिन इसीलिए पड़ा है क्योंकि मधुमेह के अंग्रेजी उपचार में शुगर बढ़ जाने पर इन्सुलिन नामक इंजेक्शन दिया जाता है। यदि आप भी मधुमेह के मरीज हैं तो इस पौधे को अपने घर के आस पास लगा लें। शुगर बढ़ने पर इसके मात्र 2 से 4 पत्तों के सेवन से आपका शुगर तुरंत कंट्रोल हो जाएगा। आप चाहें तो इसके पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, जब भी आपका शुगर बढ़ें तो एक चम्मच पाउडर खा लें आपको तुरंत आराम मिलेगा। यदि आप इसका रोजाना नियम से सेवन करते हैं तो 12 से 15 दिनों में आपका शुगर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाता है।


2. सफेद चंदन : White Chandan Plant 

सफेद चंदन का पौधा बहुत ही गुणकारी होता है। इसका उपयोग भी मधुमेह कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग भी आप दो तरीकों से कर सकते हैं। पहला तरीका यह है कि आप सफेद चंदन की दो लकड़ियों को गिलास के पानी में डुबो कर रख दें और जब भी पानी पीते हैं तो उसी गिलास का पानी पिएं। दूसरा तरीका यह है कि इसका आप पाउडर बना लें और जब भी पानी पीते हैं तो थोड़ा सा पाउडर पानी में मिला लें।

3. सहजन :  Sahjan (Moringa Oleifera)

इसे सहजन, मोरिंगा, ड्रमस्टिक आदि नामो से भी जाना जाता है। इसका उपयोग 300 से भी ज्यादा बीमारियों में लाभकारी है। सहजन में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन्स और प्रोटीन पाया जाता है। इस पौधे के लगभग सभी अंग पत्ती, फली, तना, लकड़ी आदि सभी उपयोग में लिए जाते हैं। इसकी फली की सब्जी बनाकर खाई जाती है। सहजन का उपयोग सर्दी-जुकाम, पेट की समस्याओं, मोटापा, कमजोरी, मधुमेह, हृदय रोगों आदि में लाभकारी होता हैं। यह पौधा कैंसर प्रतिरोधी भी होता है। Insulin Plant benefit In Hindi

4. कपूर :

कपूर का उपयोग बुखार में लाभकारी होता है। यदि कभी आपके क्षेत्र में संक्रमित वायरल बुखार फैल जाता है तो कपूर में इलाइची मिलाकर उसका सेवन करें तथा साथ में कपूर रखकर चलें। इससे आपको संक्रमण होने का खतरा न के बराबर हो जाएगा। साथ ही इसका पौधा घर में लगाने से सांप इस पौधे के आस पास नहीं आते हैं।

5. स्टीविया : Stevia Plant

इसका पौधा शुगर के मरीजों के लिए बड़ा ही लाभकारी है। इसके पत्ते के उपयोग शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसके पत्तों का पाउडर बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके पाउडर का उपयोग गैस कब्ज में भी किया जा सकता है। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि इसके पत्ते मीठे होते हैं। आप चाय में चीनी की जगह इसके पत्तों का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको चीनी का भी सेवन नहीं करना पड़ेगा और आपका उपचार भी हो जाएगा।

इन पौधों के अलावा आप अपने घर में ग्वारपाठा, तुलसी, सतावर, अंजीर, छोटी इलायची, बड़ी इलायची आदि के

पौधे भी लगा सकते हैं क्योंकि ये पौधे भी विभिन्न प्रकार की बीमारियों में लाभकारी हैं।
यह भी पढ़े : इन पांच बिमारियों के लिए अमृत है देशी घी, फायदे जानकार आज ही खाना शुरू कर देंगे



















Source:

.indiannewsroom.com/these-five-plants-are-the-cure-many-diseases-insulin-plant-benefit-in-hindi
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help