News Info
Go back
23 March, 2021, 01:25 AM
आंखों में दर्द, खुजली और जलन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
https://www.haribhoomi.com/lifestyle/ankhon-ke-rog-ka-ilaaj-eye-care-tips-in-hindi?infinitescroll=
आंखों में दर्द, खुजली और जलन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
हमारे शरीर में वैसे तो हर अंग का अपना एक काम है लेकिन आंखें हमारे शरीर का वो हिस्सा है जिसके जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया के हर रंग को देख पाते हैं। अपने हर काम को आसानी से कर पाते हैं। लेकिन आज के दौर में जब सब काम कंप्यूटर्स पर होने लगे हैं तो हमारी आंखों को इसका खामिय़ाजा भुगतना पड़ता है ।
हमारे शरीर में वैसे तो हर अंग का अपना एक काम है लेकिन आंखें हमारे शरीर का वो हिस्सा है जिसके जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया के हर रंग को देख पाते हैं। अपने हर काम को आसानी से कर पाते हैं। लेकिन आज के दौर में जब सब काम कंप्यूटर्स पर होने लगे हैं तो हमारी आंखों को इसका खामिय़ाजा भुगतना पड़ता है । अगर आप भी अक्सर आंखों में दर्द,खुजली और जलन से परेशान रहते हैं तो, आज हम आपको आंखों को ठीक रखने के लिए 5 सरल और आसान टिप्स दे रहें हैं। जिससे आप अपनी आंखों की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही उसकी सेहत भी ठीक रहेगी... आंखों के रोग का इलाज 5 सरल और आसान टिप्स :
- अगर ज्यादा जरूरी न हो तो ऑफिस से आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक गेजैट्स का इस्तेमाल न करें । क्योंकि कंप्यूटर्स और मोबाइल्स पर काम करते वक्त हमारी आंखे कम झपकती हैं । जिससे आंखों में मौजूद पानी धीरे - धीरे सूखने लगता है। जो आंखों के लिए वेहद नुकसानदायक है । 2. 8 घंटे की नींद जरूर लें - हमारी नींद का असर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी आंखो पर भी पड़ता है । अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपकी आंखों के नीचे काले घेरे आने लगते हैं। जो आपकी सुंदरता में कमी लाते हैं। 3. संतुलित आहार लें - संतुलित आहार जैसे हमारे शरीर की सेहत के लिए जरूरी होता है । वैसे ही हमें आँखों के लिए प्रोटीन ,विटामिन्स वाले फल,सब्जियों और आहार का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
4. तेज धूप में जाने से बचें - हमें हमेशा अपनी आंखों को तेज धूप से बचाना चाहिए। क्योंकि धूप में मौजूद यूवी किरणें आंखों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इसलिए धूप में निकलने से पहले धूप के चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। 5. हमेशा अच्छी क्वॉलिटी का ही चश्मा पहनें - अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा लगाते हैं, तो कोशिश कीजिए की हमेशा अच्छी क्वॉलिटी का ही चश्मा पहनें । क्योंकि अच्छी क्वॉलिटी का ही चश्मा आपकी आंखों को चकाचौंध रोशनी से बचा सकता है।
Source:
https://www.haribhoomi.com/lifestyle/ankhon-ke-rog-ka-ilaaj-eye-care-tips-in-hindi?infinitescroll=1




