News Info

Go back
घटता वजन लिवर कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉ. सुरेश सिंघवी,नई दिल्ली

28 May, 2015, 05:01 AM

घटता वजन लिवर कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉ. सुरेश सिंघवी,नई दिल्ली

"जंकफूड और हाई कैलोरी फूड से होने वाली "नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज" से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है " गलत खानपान और दिनचर्या से आजकल लिवर से जुड़े रोग आम हो गए हैं। इनमें से एक लिवर कैंसर भी है। इस समस्या में कैंसर की कोशिकाएं धीरे-धीरे शरीर के दूसरे अंगों तक फैलने लगती हैं। रोग की वजह लंबे समय तक शराब पीने और हेपेटाइटिस-बी व सी के संक्रमण से लिवर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं जिससे यह अंग कठोर हो जाता है। इसमे फाइब्रोसिस बनने लगते हैं जो कैंसर की वजह बनते हैं। इसके अलावा जंकफूड व हाई कैलोरी फूड से होने वाली "नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज" से भी कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। कौन होते हैं प्रभावित मोटापा, शराब का अत्यधिक सेवन, हेपेटाइटिस-बी व सी से पीडित व्यक्ति लिवर कैंसर के ज्यादा शिकार होते हैं। प्रमुख लक्षण इस अंग से जुड़े कैंसर में रोगी को कमजोरी, थकान, उल्टी, पेटदर्द, शरीर पर सूजन, पीलिया, त्वचा पर खुजली, लगातार वजन कम होना, भूख न लगना, कुछ खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इलाज के तरीके लिवर कैंसर या इस अंग से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का इलाज निर्भर करता है कि मरीज किस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करता है। सर्जरी: लिवर मे कैंसर ट्यूमर बनने लगते हैं जिसके लिए ऑपरेशन कर गांठों को निकालते हैं। लिवर ट्रांसप्लांट: लिवर कोशिकाएं यदि नष्ट हो चुकी हों तो इस अंग को किसी स्वस्थ व्यक्ति से ट्रांसप्लांट कर नया लिवर लगाया जाता है। माइक्रोवेव या फ्रिक्वेंसी एबलेशन: सूक्ष्म तरंगों और किरणों के माध्यम से लिवर में मौजूद कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है। टारगेटेड कीमोथैरेपी: कई बार लिवर में कैंसर की कोशिकाएं इस अंग से जुड़े गॉल ब्लैडर और पाचन रस में मिल जाती हैं। इन कोशिकाओं के विकास को रोकने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं जिसे कीमोथैरेपी कहते हैं। महत्वपूर्ण जांचें किसी भी प्रकार का लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले फिजिशयन को दिखाना चाहिए। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार जांचें करवाकर इलाज करते हैं। लिवर फंक्शन टेस्ट, एब्डोमिनल सोनोग्राफी व अल्ट्रासाउंड, ब्लड शुगर और कई मामलों में लिवर बायोप्सी कर इलाज किया जाता है। ऎसे बचें खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने से इस बीमारी से बचाव संभव है। शराब, तला-भुना, मसालेदार व बाजार के दूषित भोजन से परहेज करें। साथ ही हेपेटाइटिस-बी और सी के खतरे से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर आवश्यक टीके लगवाए जाने चाहिए। डॉ. सुरेश सिंघवी, लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली "Jnkfud and high calorie foods that are" non-alcoholic fatty liver disease "increases the risk of cancer" Bad food and routine liver related diseases have become common nowadays. Liver cancer is one of them. In this issue of cancer cells gradually spread to other parts of the body dictates. Diseases caused by Long-term drinking and Hepatitis B and C infection of the liver cells begin to destroy the hard part is making it. This fibrosis seem to be caused by cancer are formed. Also Jnkfud and high calorie foods that are "non-alcoholic Fatty Liver Disease" also increases the risk of cancer. Who impressed Obesity, heavy alcohol use, a person suffering from Hepatitis B and C are more vulnerable to liver cancer. Key Characteristics The part associated with weakness in cancer patients, fatigue, vomiting, abdominal pain, body swelling, jaundice, itchy skin, persistent weight loss, loss of appetite, some accounts, there are problems such as stomach feel full. Methods of treatment Liver cancer or organ associated with the treatment of any type of problem depends on how the patient is in a state doctor. Surgery: Liver cancer tumors seem to be in operation for which remove tumors. Liver transplant: liver cells have been destroyed if the organ transplant from a healthy person is put a new liver. Microwave or Frequency Ablation: Liver through micro waves and rays to destroy cancer cells are present in. Chemotherapy targeted several times in liver cancer cells in the part related to the gall bladder and digestive juices fall. To prevent the growth of these cells, the chemotherapy drugs called resort. Important Check Any kind of symptoms should be checked by the first Fijisyn. Check the condition of the patient by causing doctors to treat. Liver function tests, Abdominl sonography and ultrasound, blood sugar and in many cases are treated by liver biopsy. Such Avoid Catering and focus on routine is possible to prevent the disease. Alcohol, fried, marinated and avoid contaminated food market. As well as Hepatitis B and C in order to avoid the danger of consulting a doctor should be retrofitted with the necessary vaccine. DR. Suresh Singhvi, liver transplant surgeon, Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi @http://www.patrika.com/news/disease-and-conditions/weight-loss-can-be-a-sign-of-liver-cancer-1042522/

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help