News Info

Go back
डाउनलोडिंग की जरूरत नहीं, अब Google Play Store से दूसरे फोन में भेजें एप्स

16 March, 2021, 04:15 AM

डाउनलोडिंग की जरूरत नहीं, अब Google Play Store से दूसरे फोन में भेजें एप्स

गूगल एक साल से भी ज्यादा समय से नियरबाय शेयर (Nearby Sharing) फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए कॉन्टैक्ट और फाइल्स आदि पास में मौजूद एंड्रॉइड डिवाइस के साथ शेयर कर सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर को अब नियरबाय शेयर का सपोर्ट मिल गया है। जिस वजह से यूजर्स प्ले स्टोर के जरिए भी एप्स और अपडेट्स दूसरे डिवाइस पर शेयर कर सकते हैं। इस फीचर का खुलासा सबसे पहले 9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में किया था। 

प्ले स्टोर से ऐसे करें एप्स शेयर
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपके फोन में गूगल प्ले स्टोर का वर्जन 24.0 या उससे लेटेस्ट वर्जन हो। इसके बाद गूगल प्ले स्टोर ओपन करें। टॉप कॉर्नर में मौजूद तीन लाइन वाले मेन्यू बटन पर टैप करें और My apps & games ऑप्शन पर जाएं। यहां आपको कई टैब्स दिखेंगे, जिसमें से Share टैब पर जाना होगा।

इस टैब में जाने पर आपको Send और Receive के दो विकल्प दिखाई देंगे। इन दोनों ही विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए आपको डिवाइस की लोकेशन का एक्सेस देना पड़ेगा। ताकी यह पता करने में आसानी हो कि आसपास कौन सी दूसरी डिवाइस मौजूद है। जिस डिवाइस से आप एप भेजना चाहते हैं उसमें Send का ऑप्शन और जिसमें एप चाहिए उसमें Receive का ऑप्शन चुनना होगा। 

Send का ऑप्शन चुनने पर उन एप्स की एक लिस्ट आएगी, जिन्हें शेयर किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस फीचर के जरिए सभी एप्स नहीं भेजे जा सकते। दोनों स्मार्टफोन्स को एक पेयरिंग कोड के जरिए आपस में कनेक्ट करना होगा। जब एप शेयर हो जाए, तो रिसीव करने वाले फोन में Install का ऑप्शन दिखेगा। आप एक बार में एक से अधिक एप्स भी शेयर कर सकते हो। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Disconnect का बटन दबावा होगा। 



Source:

https://www.livehindustan.com/gadgets/story-google-play-store-support-nearby-share-allow-users-to-share-apps-with-other-devices-3860599.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help