News Info

Go back
Ind vs Eng: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, बाकी तीन मैच में होगा कुछ ऐसा

16 March, 2021, 03:36 AM

Ind vs Eng: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, बाकी तीन मैच में होगा कुछ ऐसा

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की तीसरा टी-20 मैच मंगलवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा.


नई दिल्ली :

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की तीसरा टी-20 मैच मंगलवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. पहला टी-20 मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत था जबकि दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 में जबरदस्त वापसी करते हुए मेहमान टीम को धूल चटाई थी. अहमदाबाद का स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा मैदान है और इस मैदान पर फैंस को आने की अनुमति दे दी गई थी. टी-20 से पहले खेले गए दो टेस्ट मैच में फैंस को आए थे जबकि टी-20 सीरीज भी फैंस को आने की इजाजत थी. लेकिन अब बाकी सीरीज के तीन टी-20 में फैंस को अनुमति नहीं है.


भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाकी के तीन मुकाबले दर्शकों के बगैर ही खेले जाएंगे इस सीरीज के सारे मैच मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं. इसी स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैच भी खेले गए थे. गुजरात क्रिकेट संघ ने टी20 सीरीज के बाकी के तीन मैचों के बगैर दर्शकों के होने की पुष्टि की है


जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा है कि 16, 18 और 20 मार्च को होने वाले मैचों के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे. नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बकौल नथवानी बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है. उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था. दूसरे मैच के लिए हालांकि 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति थी.






Source:

https://www.newsnationtv.com/sports/cricket/ind-vs-eng-fans-are-not-allowed-in-last-three-t20-180904.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help