News Info

Go back
Amitabh Bachchan की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, फैंस को इस तरह दिया अपना हेल्थ अपडेट

15 March, 2021, 04:49 AM

Amitabh Bachchan की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, फैंस को इस तरह दिया अपना हेल्थ अपडेट

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मोतियाबिंद की शिकायत के बाद अपनी एक आंख की सर्जरी करवाई थी। अब एक्टर ने अपनी दूसरी आंख की भी सर्जरी करवा ली है। इस बात की जानकारी ख़ुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मोतियाबिंद की शिकायत के बाद अपनी एक आंख की सर्जरी करवाई थी। अब एक्टर ने अपनी दूसरी आंख की भी सर्जरी करवा ली है। इस बात की जानकारी ख़ुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को दी है। बिग बी ने अपने ट्वटी में डॉक्टर का शुक्रियाअद भी किया और बताया कि वो पूर तरह ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। 

देर रात अमिताभ ने अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'और ये दूसरा वाला भी ठीक रहा... अब रिकवर हो रहा हूं...सब ठीक है... मॉर्डन मेड‍िकल तकनीक और डॉ.एचएम के हाथों की काबीलियत...ये जिंदगी बदल देने वाला अनुभव है....आप अब वो देख सकते हैं जो पहले नहीं देख पाते थे...सच में लाजवाब दुन‍िया'।



Amitabh Bachchan
आपको बता दें कि बिग बी ने मोतियाबिंद की शिकायत के बाद अपने ब्लॉग में इस बात का इशारा दिया था कि वह एक मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरेंगे, लेकिन यह नहीं बताया था कि उन्हें हुआ क्या है जिसके बाद फैंस थोड़ा टेंशन में आ गए थे। लेकिन फिर अमिताभ के एक दोस्त ने बताया कि उनकी आंख में मोतियाबिंद की शिकायत हो गई है इस वजह से उन्हें आंख की सर्जरी करवानी पड़ रही है। तब जाकर फैंस को थोड़ी राहत मिली। पहली सर्जरी सफल होने के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फैंस का शुक्रियाअद भी किया था। उसी ब्लॉग में एक्टर ने ये भी बताया था कि एक आंख के बाद जल्द ही उनकी दूसरी आंख की भी सर्जरी की जाएगी। 





Source:

https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-amitabh-bachchan-undergoes-2nd-eye-surgery-big-b-says-thanks-to-doctor-21464775.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help