News Info

Go back
पुरुलिया में व्हीलचेयर पर गरजीं ममता 'दीदी', बोलीं- लोगों का दर्द, मेरे दर्द से ज्यादा

15 March, 2021, 03:14 AM

पुरुलिया में व्हीलचेयर पर गरजीं ममता 'दीदी', बोलीं- लोगों का दर्द, मेरे दर्द से ज्यादा

ममता बनर्जी ने कहा कि पुरुलिया में पहले बहुत आतंक था लेकिन अब पुरुलिया में हर धर्म, हर जाति का विकास हो रहा है। पुरुलिया के लोग खुशहाल रहते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। बीजेपी पैसे के दम पर वोट खरीदना चाहती है।

पुरुलिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस वक्त पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में व्हील चेयर पर बैठकर रैली को संबोधित कर रही हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि पुरुलिया में पहले बहुत आतंक था लेकिन अब पुरुलिया में हर धर्म, हर जाति का विकास हो रहा है। पुरुलिया के लोग खुशहाल रहते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। बीजेपी पैसे के दम पर वोट खरीदना चाहती है।

ममता बनर्जी ने कहा कि जबतक मेरी सांस चलेगी, बीजेपी मुझे नहीं रोक सकती। बीजेपी को लगता है देश में उनके अलावा कोई पार्टी नहीं। आप पैसे के लिए अपना जमीर न बेचें। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। प्रवासी ट्रेनों के लिए हमारी सरकार ने 300 ट्रेनों का किराया दिया।








Source:

https://www.indiatv.in/elections/news-mamata-banerjee-addresses-another-rally-on-wheel-chair-in-west-bengal-778401
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help