News Info

Go back
कई रोगों में दवा समान हैं अदरक के छिलके, ऐसे करें सेवन

11 March, 2021, 11:29 PM

कई रोगों में दवा समान हैं अदरक के छिलके, ऐसे करें सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधि गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, किचन में अदरक का इस्तेमाल सब्जी और चाय में की जाती है। खासकर कोरोना काल में अदरक का महत्व बढ़ गया है। डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए अदरक, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, हल्दी आदि चीज़ों का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। वहीं, इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। इसके अलावा, अदरक के छिलके भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अक्सर लोग अदरक के छिलके को फेंक देते हैं। अगर आपको अदरक के छिलके के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

अगर आप खांसी या सुखी खांसी से परेशान हैं, तो अदरक के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर लोग अदरक के छिलके को बेकार समझ बैठते हैं। हालांकि, अदरक के छिलके में अदरक समान गुण पाए जाते हैं। इसके लिए अदरक के छिलके को सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद जरूरत के दिनों में पाउडर को शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

पेट के विकारों को दूर करता है

पेट के विकारों को दूर करने में अदरक के छिलके सक्षम हैं। अदरक के छिलके को पानी में उबालकर सेवन करने से पेट संबंधी विकारों में आराम मिलता है। खासकर अदरक के छिलके की शहद युक्त चाय पीना फायदेमंद होता है।

फ्लू में फायदेमंद

विशेषज्ञों की मानें तो अदरक की तरह इसके छिलके की चाय पीने से फ्लू में आराम मिलता है। कई शोध में अदरक के छिलके के फायदे को बताया गया है। हालांकि, सीमित मात्रा में ही सेवन करें। साथ ही इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से डोज के बारे में जरूर सलाह लें। इसके अलावा जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी आप अदरक के छिलके का इस्तेमाल सब्जी में कर सकते हैं।   

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।












Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-ginger-peel-is-like-medicine-know-how-to-consume-it-21431863.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help