News Info

Go back
Sore Throat Cure: गले की खराश से परेशान हैं तो इन 7 चीज़ों से करें परहेज़

11 March, 2021, 11:17 PM

Sore Throat Cure: गले की खराश से परेशान हैं तो इन 7 चीज़ों से करें परहेज़

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम तेजी से बदल रहा है, बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारे गले पर पड़ता है। इस मौसम में हम गले की खराश से सबसे ज्यादा परेशान रहते है। गले की खराश जीवाणुओं से पैदा होने वाली परेशानी है जो 2-3 दिनों तक रहती है। गले की खराश की वजह से हमारा खाना-पीना यहां तक की बात करना भी दूभर हो जाता है। खराश की वजह से गले में दर्द और जलन रहती है जिसकी वजह से कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। आप भी बदलते मौसम की वजह से होने वाली गले की खराश से परेशान हैं तो सबसे पहले अपने खान-पान में बदलाव करें। अपनी डाइट से उन चीजों को निकाल दें जो खराश को बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिनसे आपको इस मौसम में दूर रहना चाहिए।
अगर आपको खाने में दही खाने का शौक हैं तो सबसे पहले दही का सेवन करने से परहेज़ करें। दही कफ को बढ़ाती है। इसकी वजह से बलगम गाढ़ा होकर छाती में जमा हो जाता है।

चीज़ का सेवन नहीं करें:

चीज़ कैल्शियम, विटामिन और खनिजों में समृद्ध है। गले में खराश के दौरान इसका सेवन करना ठीक नहीं है। यह बलगम को गाढ़ा करके गले में सूजन बढ़ा सकती है, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

सिट्रस फ्रूट के सेवन से परहेज़ करें:

गले में खराश है तो संतरे, नींबू और किन्नो से परहेज़ करें। फलों में खट्टापन और कसैलापन आपके गले में जलन पैदा करेगा जो एलर्जी और खुजली का कारण बन सकता है।

तले हुए फूड को खाने से बचें:

तले हुए खाद्य पदार्थ ना सिर्फ पचाने में मुश्किल होते हैं बल्कि ये इम्यूनिटी को भी कम करते हैं। इम्यूनिटी कम होने से वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा तले हुए खाने का तेल खुजली और गले में जलन पैदा कर सकता है।

पैक जूस से परहेज करें:

पैक किए गए जूस कृत्रिम रंगों और चीनी से भरे होते हैं, जिससे गले में सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं ये फ़िज़ी सामग्री पेट में एसिड रिफ्लक्स को जन्म दे सकती है।

इमली बढ़ा सकती है खराश:

इमली गले में एलर्जी का कारण बनती है, इसलिए गले में खराश के दौरान इसके सेवन करने से बचना चाहिए। ये गले में दर्द और जलन को बढ़ा सकती है।

अमचूर का खाने में इस्तेमाल नहीं करें:

अमचूर स्वाद में खट्टी होती है जो गले की खराश को बढ़ा सकती है। इसके सेवन से गले में दर्द हो सकता है इसलिए इससे परहेज करें। 
















Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-and-drinks-you-should-avoid-while-suffering-from-sore-throat-21440370.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help