News Info

Go back
शरीर में ये बदलाव ओरल कैंसर के हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव

6 March, 2021, 05:24 AM

शरीर में ये बदलाव ओरल कैंसर के हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव

 दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ल्यूकोप्लाकिया एक ऐसी बीमारी है, जो ओरल कैंसर को जन्म दे सकती है। इस बीमारी में मुंहे के अंदर जीभ और गालों पर सफ़ेद और दानेदार दाग होते हैं। इसे आसानी से हटाना मुश्किल होता है। इसकी मुख्य वजह धूम्रपान और तंबाकू चबाना है। साथ ही अधिक शराब पीने से भी ल्यूकोप्लाकिया का खतरा रहता है। जबकि लगातार तंबाकू के सेवन से इसमें विस्तार होता रहता है। इस बीमारी से वे लोग अधिक ग्रसित होते हैं, जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर होता है। आइए ल्यूकोप्लाकिया के बारे में विस्तार से जानते हैं-

शराब के साथ धूम्रपान करने से बचें

विशेषज्ञों की मानें तो शराब के साथ धूम्रपान करने से यह बीमारी भयानक रूप ले लेती है। यही से कैंसर की शुरुआत होती है। जबकि कई मामलों में यह बीमारी एड्स की वजह से भी होती है।

ल्यूकोप्लाकिया के बचाव

इसके लिए सबसे पहले नशे से दूरी बनाएं। अगर शराब की लत है, तो डॉक्टर से नियमित जांच जरूर करवाएं। जबकि तंबाकू का सेवन कम से कम करें। धूम्रपान से इसका खतरा सबसे अधिक रहता है। अतः धूम्रपान बिल्कुल न करें। इसके साथ ही अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। विटामिन-सी युक्त चीज़ों का अधिक से अधिक सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। रोजाना वर्कआउट जरूर करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-leukoplakia-can-be-symptoms-of-oral-cancer-do-not-ignore-20690889.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help