News Info

Go back
लहसुन खाएंगे तो कम होगा ऐसी गंभीर बीमारियों का खतरा, सेहत को कई फायदे

4 March, 2021, 01:12 AM

लहसुन खाएंगे तो कम होगा ऐसी गंभीर बीमारियों का खतरा, सेहत को कई फायदे

लहसुन के फायदे (Garlic Benefits) : भारतीय पकवानों को तैयार करने के लिए आमतौर पर जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, वे खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं.

भारतीय पकवानों को तैयार करने के लिए आमतौर पर जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, वे खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. आयुर्वेदिक दवाओं की तरह रोगों को ठीक करने के लिए भी इनका उपयोग होता है. बीते वक्त में दादी और नानी घर पर ही मसालों से जुड़े देसी नुस्खे बताती थीं, जिसमें लहसुन भी शामिल है. इसकी मदद से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं. कच्चा लहसुन लगभग सभी के घर में मिल जाएगा, जिसे हम एक जड़ी बूटी से कम नहीं आंक सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको लहसुन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.

हसुन के इतने हैं सेहत को फायदे

पाचन संबंधी विकार दूर- रोज सुबह कच्चा लहसुन एक गिलास पानी के साथ खाने से आपका पाचन हमेशा ठीक रहता है और पाचन संबंधी विकार भी दूर रहते हैं.

वेट घटाने में फायदेमंद- रोज एक कच्चा लहसुन पानी के साथ खाने से शरीर का वजन घटता है अर्थात कच्चा लहसुन आपके वजन को घटाने में भी लाभकारी है.

डिप्रेशन और डायबिटीज का खतरा कम- अगर आप रोजाना एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाते हैं तो आप कई प्रकार के कैंसर, डिप्रेशन और डायबिटीज से भी बच जाते हैं.

शुगर लेवल पर कंट्रोल- रोजाना कच्‍चा लहसुन खाने से रक्त में उपस्थित ग्‍लूकोज लेवल कम करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.

टीबी की बीमारी से बचाव- पहले भी ऐसा माना जाता रहा है कि अगर कच्चे लहसुन के साथ पानी लेते हैं तो आप टीबी की बीमारी से भी बच सकते हैं.

सर्दी-जुकाम में फायदे- अगर आप रोजाना पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं तो आपको सर्दी-जुकाम और अस्‍थमा आदि छू भी नहीं सकता है.

किडनी इंफेक्‍शन नहीं- लहसुन के सेवन से यूटीआई यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण और किडनी इंफेक्‍शन जैसी समस्‍याओं से बचा जा सकता है, क्योंकि इन दोनों संक्रमणों से लड़ने में लहसुन सक्षम है.

नोट:- यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें. न्यूज नेशन ऐसी जानकारी की जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.












Source:

https://www.newsnationtv.com/health/news/eating-garlic-will-reduce-the-risk-of-such-serious-diseases-many-benefits-to-health-179047.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help