News Info

Go back
Garam Pani Ke Fayde | गरम पानी पीने के फायदे

22 February, 2021, 12:04 AM

Garam Pani Ke Fayde | गरम पानी पीने के फायदे

HOT WATER BENIFITS IN HINDI : पृथ्वी की सतह लगभग 70% पानी से घिरा है जिसमें से 97% खारा पानी है और 3% मीठा पानी अर्थात पीने योग्य पानी है। पानी हमारे जिंदगी के लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्यों में जरूरी होता है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु पानी पर निर्भर करते हैं। हमारा Body भी संतुलित रहने के लिए पानी पर निर्भर करता है।हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी-पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर में खाना पचाने में, Blood-Circulation में, लार (Sliva) बनाने में, Nutrients को एक जगह से दूसरे जगह पहुँचने में मदद करता है।

वैसे देखा जाय तो प्रायः सभी लोग या तो ठंडा पानी-पीना पसंद करता है या साधारण पानी। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गरम पानी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि यह हमारे Body को बहुत से बीमारियों से बचाता है। इसी कारण Doctor बहुत से रोगियों को गरम पानी पीने की सलाह देता है। फिल्टर हुए पानी को Boil करने पर यह 100% शुद्ध एवं पीने लायक हो जाता है। गरम पानी पीने में अच्छा नहीं लगता है लेकिन हेल्थ Benifit को देखते हुए इसका सेवन आपको भी करना चाहिए। Lukewarm Water अर्थात गरम पानी दिन में तीन बार पीना चाहिए लेकिन सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं गरम पानी पीने के क्या फायदे और क्या लाभ है।

1.) विषैला-पदार्थ को बाहर निकालता है।
Lukewarm Water पीने से हमारे शरीर मे मौजूद अशुद्धियाँ एवं विषैला पदार्थ बाहर निकल जाता है। जब हम गरम पानी पीते हैं तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके कारण पसीना (Sweat) बाहर आता है। हमारे Body में मौजूद विषाक्त पदार्थ पसीना के साथ बाहर निकल जाता है। विषैला पदार्थ का बाहर निकलना जरूरी है क्योंकि शरीर में मौजूद होने पर बहुत सारे बीमारी होने का डर रहता है।

2.) पेट साफ करता है अर्थात कब्ज से मुक्ति।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से माल त्याग करने में आसानी होती है। पाचन क्रिया के बाद आंत में मल जम जाने के कारण कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज होने का मुख्य कारण पानी कम पीना है। लेकिन गरम पानी के सेवन से खाद्य पदार्थ आसानी से इसमें घुल जाता है और मल त्याग करने में दिक्कत नहीं होती है।

3.) वजन कम करता है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो गरम पानी के साथ Lemon जूस और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। यह हमारे शरीर के Metabolic रेट को बढ़ाता है तथा Body में जमा फैट को नष्ट करता है। इस उपाय को लगातार कुछ महीने करने से हमारा Weight कम होने लगता है।

4.) पाचन क्रिया स्वस्थ रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खाना-खाने के लगभग 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हमारे भोजन में मौजूद Oil एवं Fat हमारे आंत से चिपकने लगता है जिससे पाचन शक्ति कमजोर होने लगता है। लेकिन खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से यह शिकायत नहीं होती है और पाचन क्रिया स्वस्थ बानी रहती है।

5.) मेटाबोलिज्म को सही करता है।
मेटाबोलिज्म ठीक रहने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और Body का सभी अंग सही से कार्य करता है। गरम पानी पीने से हमारे शरीर का Metabolic रेट बढ़ जाता है जिसके कारण शरीर को Extra ऊर्जा मिलता है। हमारा शरीर पहले से फुर्तीला और हल्का-फुल्का हो जाता है। शरीर से आलस्य दूर हो जाता है और भूख भी ज्यादा लगता है।








Source:

https://freehealthtipsinhindi.blogspot.com/2019/10/garam-pani-ke-fayde.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help