News Info

Go back
जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो इस तेल का करें इस्तेमाल

21 February, 2021, 12:13 AM

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो इस तेल का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जायफल का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, दादी-नानी जायफल से बच्चों की मालिश करती हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। प्राचीन समय से जायफल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ हमेशा जायफल सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे कई बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर मोटापा और डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, जोड़ों के दर्द में भी जायफल से आराम मिलता है। आइए, जायफल के फायदे के बारे में जानते हैं-

मोटापा में फायदेमंद

वजन घटाने के लिए जायफल का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए जायफल का सेवन फायदेमंद होता है। जायफल के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी सुचारू ढंग से होने लगता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और बदहजमी की परेशानी दूर होती है।

डायबिटीज में लाभकारी

PubMed Central में छपी एक शोध में यह बताया गया है कि जायफल रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम है। यह अग्न्याशय को सेहतमंद कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित कर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए जायफल का सेवन किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जायफल और सरसों के तेल को मिलाकर जोडों के दर्द पर लगाने से आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-if-you-are-suffering-from-joint-pain-then-use-this-oil-21386882.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help