News Info
Go back
19 February, 2021, 05:12 AM
लौंग में छिपा है सेहत का खजाना, परेशानियां ऐसे करें दूर
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में लौंग को औषधि माना जाता है। वहीं, किचन में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके लिए वर्षों से लौंग को गुणकारी माना गया है। एक शोध में इसका खुलासा हुआ है कि बेरिज की तुलना में लौंग के तेल में 400 गुना अधिक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। सदियों से दादी-नानी लौंग को दवा मानती हैं और सामान्य परेशानियों में लौंग का यूज करती हैं। जबकि, मेडिकल क्षेत्र में लौंग के तेल का इस्तेमाल anti-diabetic anti-inflammatory और दर्द निवारक के लिए किया जाता है। researchget.net पर छपी एक शोध में लौंग के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें लौंग और लौंग के तेल के फायदे को गिनाया गया है। आइए, लौंग के फायदे को जानते हैं-
अगर सिर में तेज दर्द हो रहा है, तो लौंग और स्वाद अनुसार नमक को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसका दूध के साथ सेवन करें। इसके सेवन से सिर दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।
-लौंग पाउडर और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से जी मचलाने की समस्या दूर हो जाती है।
-अगर जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो लौंग और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर जोड़ों पर लगाएं। इससे दर्द से छुटकारा मिलता है।
सर्दी खांसी और जुकाम में लौंग के तेल, अदरक और शहद का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से जुकाम में आराम मिलता है।
-अगर कानों की दर्द से परेशान हैं या कानों में किसी प्रकार की समस्या है, तो लौंग और तिल तेल के दो-तीन बूंद को हल्का गर्म करके कानों में डालने से कानों की समस्या में फायदा पहुंचता है।
-सुंदरता के लिए भी लौंग गुणकारी है। अगर मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो लौंग पाउडर को शहद में मिलाकर प्रभावित जगहों पर लगाने से मुहांसों की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही लौंग और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।
पान के पत्ते में एक लौंग रखकर चबाने से सर्दी खांसी जुकाम में आराम मिलता है।
-पानी में लौंग के तेल को मिलाकर घर में छिड़कने से इंटेक्स बाहर भाग जाते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-clove-is-boon-for-health-know-how-to-use-it-21362481.html




