News Info

Go back
जीभ पर जमी सफेद गंदी परत होती है बीमारी की निशानी, इन तरीकों से 2 मिनट में करें सफाई

29 January, 2021, 03:49 AM

जीभ पर जमी सफेद गंदी परत होती है बीमारी की निशानी, इन तरीकों से 2 मिनट में करें सफाई

आप कई बार महसूस करते होंगे कि कभी-कभी जीभ पर सफेद मोटी परत जम जाती है। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि जीभ की सफाई किस तरह से की जानी चाहिए।

एक स्वास्थ जीवन जीने के लिए न सिर्फ खाना बल्कि साफ-सफाई भी आवश्यक है। लोग सिर्फ बालों और चेहरे पर ध्यान देते हैं लेकिन जीभ, नाखून की सफाई को हल्के में लेते हैं। सभी को दांत, जीभ और नाखून की सफाई पर ध्यान देना चाहिएष विशेष रूप से उपन्यास कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए किसी को भी इस तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आप कई बार महसूस करते होंगे कि कभी-कभी जीभ पर सफेद मोटी परत जम जाती है।

जीभ गंदी रहने से मुंह में बदबू, दांतों में खराबी, सांसों में बदबू, पाचन क्रिया खराब होने के साथ-साथ फंगल इंफेक्शन का भी कारण बनती है। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि जीभ की सफाई किस तरह से की जानी चाहिए। क्योंकि इसके गदी जीभ पर बैक्टीरिया और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं। धूम्रपान, तंबाकू चबाना, दांतों को ब्रश न करना, मुंह से सांस लेना या ऐसी दवाइयां लेना जो खमीर संक्रमण का कारण बन सकती हैं। जीभ को साफ करना बहुत आसान काम है। यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।

सेहत के लिए हल्दी तमाम तरह से फायदेमंद है ही साथ ही इससे जीभ को भी साफ किया जा सकता है। हल्दी से जीभ की सफेद परत को हटाया जा सकता है। इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को जीभ पर मलें। कुछ देर मुंह में मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इस विधि से जीभ की सफेद परत काफी जल्दी ठीक हो जाती है।

जीभ की सफाई के लिए लहसुन भी बेहतर विकल्प है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2-3 कच्चे लहसुन को अच्छी तरह चबा कर खाने से जीभ पर जमी सफेद परत से छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंह की बदबू और इंफेक्शन से भी बचाएंगे।








Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/white-tongue-why-it-happens-and-how-to-treat-it-at-home/articleshow/80387019.cms
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help