News Info

Go back
डेस्क पर घंटों काम करते हैं तो हो जाएं सतर्क, ये आसान तरीके अपनाकर करें बचाव

4 January, 2021, 01:50 AM

डेस्क पर घंटों काम करते हैं तो हो जाएं सतर्क, ये आसान तरीके अपनाकर करें बचाव

डेस्क पर बैठकर घंटों काम करने से लोगों को कई तरह की परेशानी होती है। ऑफिस हो या घर अगर आप एक जगह पर लंबे समय तक बैठक कर काम करते हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कोरोना महामारी के बीच बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। बीमारी से बचने के लिए ये अच्छी तरकीब है, लेकिन घंटों तक लगातार एक ही जगह बैठकर काम करना हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। लंबे समय तक डेस्क वर्क करने से शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। मोटापा, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कॉलेस्ट्रोल और ऑस्टियेपरोसिस जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लेकिन, आप घबराइए नहीं क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी मामूली बातें जिसे ध्यान में रखकर आप इन बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं। 

कैसी होनी चाहिए बैठनी की जगह? 
कुर्सी पर बैठकर घंटों तक लंबी शिफ्ट करना कमर और गर्दन के लिए अच्छा नहीं है। इसके लिए अगर आप स्टैंडिंग टेबल या ऊंची हाइट वाले किसी टेबल या काउंटर का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। इससे आपको शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर होगी। लेकिन, ये एक बेहतरीन विकल्प है। 


एक्सरसाइज बॉल है अच्छा विकल्प
आपने अक्सर जिम या फिटनेस सेंटर में लोगों को एक्सरसाइज बॉल पर बैठे देखा होगा। इस बॉल का इस्तेमाल जिम से बाहर घर पर काम करते हुए भी किया जा सकता है। घंटों की लंबी शिफ्ट के बीच काम करते हुए इस बॉल का इस्तेमाल आपके लिए बड़ा फायेदमंद साबित हो सकता है। कुर्सी पर बैठने के बजाय इस बॉल का इस्तेमाल आपके बॉडी पोश्चर, कोर मसल और पेल्विक स्टैब्लिटी को सुधारने का काम कर सकता है।



काम के बीच ब्रेक है जरूरी  
काम चाहे घर से करना हो या फिर ऑफिस से, बीच में ब्रेक लेना कभी न भूलें। फोन अटेंड या पानी की बॉटल भरने के बहाने हर 45 मिनट में थोड़ा चलने की आदत बनाएं। इस ब्रेक में स्ट्रेचिंग, वॉकिंग और मार्चिंग जैसी कई आसान सी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। 

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए रूटीन में शामिल करें एक्सरसाइज, खाएं ये चीजें

बॉडी पॉश्चर का रखें ध्यान    
काम करते वक्त अपने सिटिंग पोश्चर को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। कुर्सी पर बैठते वक्त रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए और कंधे पीछे की तरफ उठे होने चाहिए।  साथ ही जमीन पर पंजा पूरा लगना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो पैरों के नीचे किसी छोटे स्टूल का सहारा भी ले सकते हैं।  











Source:

https://www.indiatv.in/health/if-you-sit-at-the-desk-for-a-long-time-keep-these-things-in-mind-762639
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help