News Info

Go back
अदरक के फायदे और नुकसान | Ginger benefits and side-effects in Hindi

3 January, 2021, 07:59 AM

अदरक के फायदे और नुकसान | Ginger benefits and side-effects in Hindi

माँ ये क्या आ गया मुँह में? स्वाद ख़राब हो गया इससे छोले का ।“
“इसे अदरक कहते हैं । ये सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है ।“

कुछ इस तरह मिली मैं इस गांठों से सजे मसाले से। अपने बचपन की खान पान भरी झलकियों को याद करूँ तो मुझे एक भी दोस्त ऐसा नहीं मिलता जो इस मसाले को चाव से खा पाता था । बेशक इसके लाभ दादी-नानी से सुने होते थे, परन्तु इसको पसंद शायद ही कोई करता था ।

अभी वर्तमान का आलम देखें तो हम अदरक को अपनी रसोई से दूर नहीं रख पाते । प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से इसे अपने भोजन में शामिल कर ही लेते है। तो आइये हम इसके बारे में विस्तार से जानते है

अदरक क्या है? | What is Ginger in Hindi
अदरक एक बहुत ही सेहतमंद और स्वादिष्ट मसाला है। यह विश्व भर में पाया जाता है। हमारी सेहत के लिए ही बहुत ही ज्यादा लाभदाई है। कई देशों में तो इससे जुड़ी जड़ी-बूटी के रूप में भी उपयोग किया जाता है। अदरक ज्यादातर भारत, चीन और अन्य गर्म मौसम वाले देशों में ज्यादा पाया जाता है।

तो आइये जानें इसके औषधीय और रोजमर्रा में होने वाले उपयोगों के बारे में।


अदरक के फायदे | Ginger benefits in Hindi
अदरक के बहुत ही ज्यादा फायदे हैं जैसे कि यह मांसपेशियों के दर्द से राहत देता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, और भी बहुत सारे फायदे है। आइये इसके फायदे विस्तार से जानते है।

मांसपेशियों के दर्द से राहत | Ginger gives relief to muscle pain in Hindi
कई बार क्या होता है कि व्यायाम करने से हमारे शरीर में दर्द होने लगता है। यह दर्द कई बारी मांसपेशियों में खिचाव के कारण होता है| तो इसी मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए अदरक बहुत ही ज्यादा लाभदाई है।
एक अध्ययन के अनुसार यदि हम 2 से 3 ग्राम अदरक रोजाना 10 दिनों तक खाएं तो इससे हमारी कोहनी में जो दर्द होता है वह ठीक हो जाएगा। अदरक एकदम से ऐसा नहीं करता यह धीरे-धीरे दिन-प्रतिदिन दर्द को कम करता है

सर्दी- जुकाम (Cold and Cough) | Ginger is beneficial in Cold and Cough in Hindi
इस बात में कोई दोराहे नहीं की अदरक ठंडियों में रामबाण की तरह काम करता है ।अदरक की चाय के अलावा अदरक के रस में शहद मिलाकर पीने से खांसी में काफी राहत मिलती है । इस उपाए से गले की खराश भी कम होती है ।

भूख न लगने का इलाज | Ginger cures appetite in Hindi
अदरक के महीन-महीन टुकड़े काट के कुछ दिनों तक नियमित रूप से खाने पर पेट साफ़ होता है और भूख भी अच्छे से लगने लगती है।

अपच से राहत | Ginger helps to cure indigestion in Hindi
कब्ज एवं दस्त की शिकायतें आज के समय में एक आम बात है । जिन लोगों को अपच की वजह से बार-बार उल्टी (vomit) आ रही हो वो अदरक के टुकड़ों को अजवाइन (CaromSeed),सेंधा नमक (RockSalt) और निम्बू के रस में मिलाकर पी लें । इससे खट्टी-मीठी डकारें और पेट दर्द में राहत मिलती है । अदरक का रस और प्याज का रस मिलाकर लेने से भी उल्टियां कम हो जाती हैं ।

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं | Ginger has Anti-Inflammatory properties in Hindi
अदरक को प्राकृतिक दर्द निवारक भी कहा जाता है । ताज़ी अदरक को पीस कर कपूर के साथ मिलाके सूजन या दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है । यह माहवारी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में भी सहायक है ।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है | Ginger strengthens immune system in Hindi
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारन ये खून के बहाव को नियंत्रित रखने में सहायक साबित होता है । इसके नियमित सेवन से खून जमता नहीं है । अतः ये कोलेस्ट्रॉल को रोकने में भी मदद करता है ।

हड्डियों के लिए लाभकारी | Ginger is beneficial for bones in Hindi
गठिया (arthritis), ग्रीवा (cervical) आदि हड्डियों की बीमारी में अदरक का सेवन अत्यधिक लाभकारी माना गया है ।

दांत एवं मसूड़ों की मजबूती के लिए लाभदायी | Ginger is beneficial for the strengthening of teeth and gums in Hindi
अदरक के टुकड़ों को चबाने से मुँह के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते है । इस वजह से मुँह से आने वाली दुर्गन्ध भी दूर होती है ।

दिल की रक्षा के लिए लाभदायी | Ginger maintains heart strength in Hindi
अदरक का रस और पानी बराबर मात्रा में मिला कर पीने से दिल की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है । ये दिल में रक्त प्रवाह को बिना किसी रुकावट बहने में मदद करता है ।

ओवेरियन कैंसर (अंडाशय कैंसर) को नष्ट करने में सहायक | Ginger helps prevent ovarian cancer in Hindi
अदरक महिलाओं के लिए औषधीय रूप से काफी लाभकारी है । सूखे अदरक का पाउडर(सौंठ) जहाँ हलवे में स्वाद बढ़ाता है वहीं ये ovary में कैंसर उत्प्रेरक कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक साबित होता है ।

पित्त की परेशानी को मिटाने में सहायक | Ginger helps in curing bile in Hindi
5 gm अदरक के रस में 5 gm अनार का रस मिलाकर पीने से पित्त से सम्भंदित परेशानियां ख़त्म हो जाती है ।

प्रजनन शक्ति बढ़ाता है | Ginger increases fertility in Hindi
महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए भी अदरक काफी गुणकारी है । हर रोज एक कप अदरक की चाय पीने से पुरुषों में प्रजनन शक्ति बढ़ती है ।




















Source:

https://health-tipshindi.com/blog/ginger-benefits-side-effects-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help