News Info

Go back
दाद-खाज-खुजली की समस्या से हैं परेशान, इस घरेलू नुस्खे से सात दिन में मिट जाएगा नामो-निशान

29 December, 2020, 02:59 AM

दाद-खाज-खुजली की समस्या से हैं परेशान, इस घरेलू नुस्खे से सात दिन में मिट जाएगा नामो-निशान



दाद, खाज या खुजली एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है। यह हाथ, पैर, गर्दन या अंदरुनी अंगों में कहीं भी हो सकता है। दिखने में यह किसी जख्म की तरह होता है और लाल या ब्राउन रंग में हमारी त्वचा से उभरा हुआ दिखता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। यह छोटा सा भी हो और खुजली कर दी जाए तो यह तेजी से फैलने लगता है। ज्यादा बढ़ जाने पर इसमें फुंसी हो जाती है, जिसमें पस भर जाता है। इसे नजरअंदाज किया तो यह बड़ा, जिद्दी और गंभीर हो सकता है। इसलिए जरूरत है कि इसे जल्दी खत्म किया जाए। इसके लिए कई तरह की लगाने वाली दवा आती है, लेकिन घर में भी इसका रामबाण उपचार हो सकता है। 

दरअसल, दाद की समस्या आम बात है और कई बार यह जल्दी ठीक भी हो जाता है। लेकिन फिर दोबारा हो जाता है। इसके लिए बाजार में कई तरह की क्रीम आती है, जो पांच से सात दिन में दाद ठीक करने का दावा तो करती है, लेकिन अक्सर ये दावे गलत साबित होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में। दरअसल, गेंदे के फूल और पत्तियां दाद की समस्या में बेहद कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में: 

गेंदे का फूल न केवल ईश्वर की पूजा और सजावट के लिए किया जाता है, बल्कि यह दाद, खाज जैसी बीमारी का रामबाण इलाज होता है। गेंदे में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय से खाज-खुजली की समस्या है तो उसमें यह नुस्खा बड़े काम का है। 






Source:

https://www.google.com/search?q=health+tips+news+hindi&safe=active&rlz=1C1CHBF_enIN913IN913&sxsrf=ALeKk01yj7Yj_2iZ8PXVG6-V0Otj1B4ZpQ:1609227882323&ei=at7qX7-iE7qC4t4Pr6eZiAU&start=10&sa=N&ved=2ahUKEwi__6aC2fLtAhU6gdgFHa9TBlEQ8tMDegQIBxA2&biw=1517&bih=730
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help