News Info

Go back
घर पर फेस स्क्रब बनाते वक्त नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना चेहरे को कर सकता है नुकसान!

28 December, 2020, 03:08 AM

घर पर फेस स्क्रब बनाते वक्त नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना चेहरे को कर सकता है नुकसान!

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग ना जाने कितने कितने जतन करता है. ऐसे में लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खों को आजमाने से भी नहीं चूकते. त्वचा को साफ और निखरा बनाने में स्क्रब बड़े काम का होता है. वैसे तो बाजार में बहुत सारे स्क्रब मिल जाते हैं.लेकिन आजकल घर पर ही स्क्रब से चेहरे को साफ करने के बहुत सारे तरीके मिल जाते हैं. होममेड स्क्रब चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है. हालांकि घर पर स्क्रब बनाते वक्त आपको इन तीन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं चाहिए. 


दरअसल, फेस स्क्रब को बनाने के लिए कई बार आपने चीनी का इस्तेमाल करने के लिए सुना होगा. लेकिन चीनी के बड़े और ठोस दाने आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जब आप चीनी के दानों को चेहरे पर रगड़ेंगे को तो त्वचा पर घाव होने का डर रहेगा. वहीं चीनी चेहरे पर लालिमा, जलन और सूखेपन के साथ ही घाव कर सकती है. इसलिए कभी भी घर पर स्क्रब बनाने की इच्छा हो तो चीनी का इस्तेमाल चेहरे के लिए ना करें.

इसके साथ ही नींबू एक खट्टा फल है और इसमें प्राकृतिक मात्रा में काफी मात्रा में एसिड होता है. जिससे त्वचा का नेचुरल ऑयल छीन लेती है. इससे त्वचा बहुत ही सेंसेटिव हो जाती है. वहीं इससे कुछ लोग कॉफी का पैक बनाने की भी सलाह देते हैं. लेकिन अगर आप इसका इस्तेमला सीधे चेहरे पर करती हैं तो कॉफी के दाने भी काफी खुरदुरे होते हैं. वहीं चेहरे पर हाइपरपिंगमेंटेशन का खतरा हो जाता है.







Source:

http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/never-use-these-three-things-for-face-scrub-207211.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help