News Info
Go back
14 December, 2020, 04:43 AM
Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में लापरवाही बरतना पड़ सकता है आपको भारी, जानें इसके कारण, लक्षण और कुछ ज़रूरी डाइट टिप्स
Health Tips: एक वक़्त था जब हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी को लोग हवा में उड़ा दिया करते थे. लेकीन आज के टाइम में इस बीमारी ने देखते ही देखते काफी बड़ा रूप ले लिया है. जिसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये समस्या शरीर पर अकेले अटैक नहीं करती बल्कि कई और सीरियस बीमारियों को भी शरीर में पैदा कर देती है.
Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर से दुनिया भर के लोग परेशान हैं. इस बीमारी के खतरनाक होने का आईडिया आप इस बात से लगा सकते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर वक़्त से पहले होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है. लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि जो बीमारी कभी सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को होती थी, आज खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भरी लाइफ के चलते इसके लक्षण कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रहे हैं. इसलिए आज हम आपके लिए हाई ब्लड प्रेशर की फुल डिटेल्स लाए हैं जिसमें कारण से लेकर इलाज तक आपको हर तरह की जानकारी मिलेगी और इसी इन्फॉर्मेशन की बदौलत आप खुद को इस बीमारी से दूर रख सकेंगे.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/health-tips-high-blood-pressure-is-no-more-a-common-disease-know-the-causes-symptoms-and-diet-tips-of-it-1667210




