News Info
Go back
9 December, 2020, 11:07 PM
रोजाना 30 मिनट की वॉक रखेगी आपको हेल्दी, योग और मेडिटेशन दिल को रखेगे दुरुस्त
आप किसी भी तरह की एक्सर्साइज करें लेकिन ऐक्टिव रहना बहुत जरूरी है। हार्ट को दुरुस्त रखना है तो आप योगासन या प्राणायाम वगैरह ट्राई कर सकते हैं।
हाइलाइट्स:
योग से आपका तन ही नहीं मन भी हेल्दी होता है, कुछ नहीं तो प्राणायाम से शुरू करें
10-15 मिनट मेडिटेशन करें। सबसे आसान मेडिटेशन है, सांस पर फोकस करना
मन की सेहत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना और दूसरों को माफ करना सीखें
आसन
योग गुरु योगी अमृतराज के अनुसार ताड़ासन, उत्तानपादासन, कटिचक्रासन, धनुरासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, अर्ध-हलासन और बिलाव आसन (कैट पॉश्चर) दिल के लिए खामोटापा दुनियाभर में तेजी से महामारी की तरह फैल रहा है। गलत लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से न सिर्फ वयस्कों का बल्कि बच्चों का भी वजन तेजी से बढ़ रहा है जिससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ रही है। वजन बढ़ने से न सिर्फ आपका शरीर खराब दिखता है बल्कि डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियां भी आपको घेर लेती हैं। ऐसे में डायट पर कंट्रोल रखने के साथ-साथ अगर आप योग को भी अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें तो तेजी से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है..
सतौर पर फायदेमंद हैं। इन सभी के करीब 3-5 राउंड कर लें और हर राउंड में फाइनल पॉश्चर पर पहुंचने के बाद 10-15 सेकंड या 3-5 सांस तक रुकें। फिर वापस आएं।अगर है दिल की बीमारी...
• रोजाना 45-50 मिनट वॉक करें। एक बार में नहीं कर सकते तो 15-15 मिनट के लिए तीन बार में करें। साइक्लिंग और स्वीमिंग करना भी फायदेमंद है।
• जॉगिंग, एयरोबिक्स या हेवी एक्सरसाइज से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
• योग और प्राणायाम करें, लेकिन भस्त्रिका प्राणायाम न करें।
• शवासन करें। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और बीपी कंट्रोल होता है।
• ऐसे आसन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें, जिनमें सारा वजन सिर पर या हाथों पर आता है, जैसे कि मयूरासन, शीर्षासन आदि।प्राणायाम
• चंद्रभेदी प्राणायाम
• सूर्यभेदी प्राणायाम
• शीतली प्राणायाम
• भ्रामरी प्राणायाम
• ओम का उच्चारण
• डीप ब्रिदिंग
• अनुलोम-विलोम
हर प्राणायाम और क्रिया 3-5 मिनट कर लें। ये तमाम प्राणायाम और क्रियाएं मन को रिलैक्स कर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती हैं। शीतली और चंद्रभेदी प्राणायाम सर्दियों में न करें क्योंकि ये शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले होते हैं।SSLD यानी Smood, Slow, Long और Deep. रुटीन में इस तरह सांस लेने की आदत डाल लें तो अच्छा रहेगा। इससे शरीर को ज्यादा ऑक्सिजन मिलती है, तनाव कम होता है और मन रिलैक्स होता है।
योग के फायदे
शरीर बनता है मजबूत, फिट और फुर्तीला।
आसन से शरीर में लचक बढ़ती है
पसीने के साथ टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे इम्यूनिटी सुधरती है।
मेडिटेशन टेंशन को कम करता है।
ऐंग्जाइटी खत्म होती है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
कंसंट्रेशन बढ़ाकर मेमरी को बेहतर करता है।ये न भूलें
भगवान का शुक्रिया अदा करना और दूसरों को माफ करना सीखें। ये दोनों बातें मन को शांत करने के लिए बहुत जरूरी हैं।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/yoga-and-breathing-exercise-improves-heart-health-and-keeps-you-fit/articleshow/73209908.cms




