News Info

Go back
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्जियां, जिनमें संतरे से ज्यादा होता है विटामिन C

9 December, 2020, 12:09 AM

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्जियां, जिनमें संतरे से ज्यादा होता है विटामिन C

साल 2020 की शुरुआत में फैली कोरोना (COVID-19) नाम की महामारी की चपेट में आज पूरी दुनिया है। इस बीमारी से बचने का तरीका है स्वच्छता और इम्यूनिटी को मजबूत बनाना। विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व है, जो आपकी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ा सकता है। विटामिन 'सी' की बात हो और संतरे का ख्याल ना आए ऐसा कैसे हो सकता है? एक मीडियम संतरे में लगभग 68 mg से अधिक विटामिन सी होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत के लिए पर्याप्त है।
विटामिन सी आप के इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होता है और यह आप को फ़्री रेडिकल्स से बचाता है व आप के शरीर में आयरन की खपत को बढ़ावा देता है। आमतौर पर भाइन फल व सब्जियां जिनमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है (Vitamin C Rich Fruits And Vegetable)
लाल व पीली शिमला मिर्च (Capsicum)
यह सब्जी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं व आप की आखों और हृदय के लिए बेहद फायदेमंद है। इनमें विटामिन सी भी होता है जो आप के कॉलेजन लेवल को बढ़ाता है और आप को कैंसर से दूर रखता है। 100 ग्राम शिमला मिर्च  में 242 mg विटामिन सी होता है। अतः एक शिमला मिर्च आप को दिन का 72% विटामिन सी उपलब्ध कराती हैरतीअनानास (Pineapple)
अनानास एक पोषक फल है। जिसमें विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस फल में मैंग्नीज भी पाया जाता है जोकि बहुत कम चीजों में मिलता है। अनानास में दैनिक जरूरत का 87.7% विटामिन सी होता है। अतः आप इस फल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू में विटामिन सी (Lemon)
नींबू भी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। ये आप के शरीर में हानिकारक पथॉजेंस को मारते हैं और आप के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इस में विटामिन बी 6, थियामिन, एसिड, कॉपर व मैंगनीज भी होता है। 100 ग्राम नींबू में 77 mg विटामीन सी होता है। जो कि दैनिक जरूरत का 92% है। इसमें एंटी आक्सिडेंट गुण होते हैं जो किसी भी सब्जी या फल को ब्राउन होने से बचाते हैं।

आंवला (Amla)
यह एक भारतीय फल है, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्त्व होते हैं और हमें बहुत स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इसके अंदर भी एंटी आक्सिडेंट होते हैं जो आप के नर्वस सिस्टम व आप के इम्यून सिस्टम के लिए सेहतमंद होते हैं। एक आंवला आप को दैनिक जरूरत का 46% विटामिन सी देता है। आंवला में मैंगनीज भी होते हैं,जो हमारे मेंटाबॉलिज्म, हड्डियों के निर्माण, प्रजनन,और  इम्यूनिटी को ठीक करते हैं।फलों का राजा आम (Mangoes)
आम को फलों का राजा बिल्कुल ठीक कहा जाता है। हर किसी को गर्मियों के मौसम में ठंडे ठंडे आम खाना पसंद होता है। यह आप की इम्यूनिटी मजबूतकरने के साथ-साथ आपके वजन को कम करने में भी सहायक है। आम में विटामिन ए होता है जो आप की आखों के लिए फायदेमंद  है। एक मीडियम साइज आम आप को रोज की जरूरत का लगभग 122.3 mg विटामिन सी दे सकता है।
अमरूद (Guava The Humble Fruit)
अमरूद बहुत ही पोषक होता है। यह कैलोरीज़ में भी कम होता है। एक अमरूद में लगभग 37 कैलोरीज़ होती हैं, 8 ग्राम कार्ब व 3 ग्राम फाइबर होता है। परन्तु अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। एक 100 ग्राम के अमरूद में 200 ग्राम से भी अधिक पोषक तत्त्व पाए जाते है । इसके लाभ लेने हेतु आप को अमरूद बिना छीले खाना चाहिए। लेकिन आप इसे खाने से पहले अच्छे से धो जरूर लें।

कीवी (Kiwi)
कीवी मुख्य रूप से चाइना का फल है। परन्तु अब यह ज्यादा तर देशों में उगने लगा है। कीवी में संतरे से ज्यादा विटामिन सी की मात्रा होती है। एक कीवी में 64 mg विटामिन सी होता है। एक कप कीवी की स्लाइस में आप को 164 mg से भी अधिक विटामिन सी मिलता है। आप को एक कप कीवी से मिलने वाले विटामिन सी को प्राप्त करने के लिए लगभग 3-4 कप संतरे खाने पड़ेंगे।

विटामिन सी आप के शरीर खास कर आप की इम्यूनिटी के लिए बहुत बढ़िया होता है। इसलिए आप इसकी कमी पूरी करने के लिए उपर लिखित फलों को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।










Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help