News Info
Go back
लगातार घबराहट होना या अचानक कभी भी घबराहट होने लगना सामान्य समस्या नहीं है। समय रहते इसके अन्य लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज करना जरूरी होता हैकुछ लोगों को हर समय घबराहट होती है रहती है तो कुछ लोगों को अचानक ही इस तरह की समस्या कभी भी और कहीं भी घेर लेती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का शिकार होते हैं तो यहां जानें, इसके कारण और समाधान के तरीके.-घबराहट एक मानसिक और भावनात्मक समस्या है लेकिन इसके लक्षण शारीरिक तौर पर नजर आते हैं। जैसे, घबराहट के दौरान पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है, बहुत बेचैनी महसूस हो सकती है।जिन लोगों को घबराहट की समस्या होती है, उनके दिमाग में हर समय विचार चलते रहते हैं। मानसिक रूप से वे लोग खुद को शांत महसूस नहीं करते हैं।
8 December, 2020, 01:11 AM
बेवजह होती रहती है घबराहट? यह हो सकती है आपके डर की वजह
लगातार घबराहट होना या अचानक कभी भी घबराहट होने लगना सामान्य समस्या नहीं है। समय रहते इसके अन्य लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज करना जरूरी होता हैकुछ लोगों को हर समय घबराहट होती है रहती है तो कुछ लोगों को अचानक ही इस तरह की समस्या कभी भी और कहीं भी घेर लेती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का शिकार होते हैं तो यहां जानें, इसके कारण और समाधान के तरीके.-घबराहट एक मानसिक और भावनात्मक समस्या है लेकिन इसके लक्षण शारीरिक तौर पर नजर आते हैं। जैसे, घबराहट के दौरान पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है, बहुत बेचैनी महसूस हो सकती है।जिन लोगों को घबराहट की समस्या होती है, उनके दिमाग में हर समय विचार चलते रहते हैं। मानसिक रूप से वे लोग खुद को शांत महसूस नहीं करते हैं।
- इनका मूड लगातार स्विंग करता रहता है। कई बार ये लोग खुद से बातें करते हैं और इस दौरान अचानक रोना, हंसना और फिर कभी भी घबराहट से भर जाना जैसी समस्याएं इनके साथ होती हैं।-घबराहट की समस्या से बचने के लिए आप वॉक, ध्यान और योग की सहायता लें।
-ऐसे कामों, बातों और माहौल से दूर रहें, जो आपके लिए मानसिक तनाव बढ़ाने का काम करता हो।
-शाकाहारी भोजन का सेवन अधिक करें। कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन सीमित करें। यदि इन सबके बाद भी आपको आराम ना मिले तो डॉक्टर से उपचार अवश्य लें।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/nervousness-reason-symptoms-and-treatment/articleshow/78430199.cms