News Info
Go back
8 December, 2020, 12:50 AM
सीने की जलन को शांत करने के 5 बेहद आसान और घरेलू तरीके
आपके सीने पर हो रही जलन के कई कारण हो सकते हैं। जैसे, रात को ठीक से ना सो पाना, अधिक टाइट कपड़े पहनना या ओवर इटिंग करना इत्यादि।सीने पर जलन होने की समस्या आमतौर पर तब होती है, जब आप ज्यादा मसालेदार और तला हुआ भोजन कर लेते हैं। इसके अतिरिक्त पेट में एसिड बनने की स्थिति में भी कई बार सीने की जलन का सामना करना पड़ता है। बाकी खान-पान में हुई जरा-सी लापरवाही तो सीने पर शोले भड़काने के लिए काफी होती ही है। आइए, अब उन घरेलू और आसान नुस्खों के बारे में जान लेते हैं, जो सीने की जलन को दूर करके तुरंत राहत देने का काम करते हैंसीने पर हो रही जलन को शांत करने के लिए आप फ्रिज से निकालकर एक गिलास ठंडा दूध पी लीजिए। आपको मात्र 2 से 3 घूंट लेने के बाद ही राहत का अनुभव होगा। ध्यान रखें फ्रिज में रखा हुआ दूध उसी स्थिति में पिएं यदि आपका गला खराब नहीं हो।
-गला खराब होने की स्थिति में आप फ्रिज से इस दूध को निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए सामान्य तापमान पर रख दीजिए और फिर इसके पी लीजिए। आपको तुरंत राहत मिलेगीसीने की जलन को शांत करने में केला एक बहुत गुणकारी फल है। जब भी आप सीने की जलन से परेशान हों और आपको केला मिल जाए तो बिना समय गंवाए केले का सेवन करें। सीने की जलन शांत होगी और आप ठंडक का अहसास करेंगे।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/home-remedies-for-heartburn-or-seene-ki-jalan-shant-karne-ke-tarike/articleshow/78619010.cms




