News Info
Go back
7 December, 2020, 10:57 PM
झड़ती हुई डेड स्किन और खुजली से परेशान हैं तो ये तरीके अपनाएं
गर्म कपड़ों के कारण त्वचा पर खुजली की समस्या होना आम बात है। ऐसा ज्यादातर उन लोगों के साथ होता है, जिनकी त्वचा रूखी होती है। क्योंकि इस प्रकृति की त्वचा बहुत जल्दी अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। ऐसे में वुलेन यानी ऊन से बने गर्म कपड़े पहनने पर त्वचा की यह खुश्की बहुत अधिक बढ़ जाती है। यहां जानें, सर्दियों में इस रुखेपन से बचने के तरीके और त्वचा में नमी ब्लॉक करने की विधियां...
नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाएं
-आप नहाने के बाद अपने शरीर पर चाहे जो भी क्रीम या लोशन लगाते हैं, लेकिन क्योंकि यह लोशन लगाने के बाद तुरंत कपड़े पहनने होते हैं, ऐसे में त्वचा इस लोशन को ठीक से सोख नहीं पाती है और यह नमी त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं में ब्लॉक नहीं हो पाती है।
-इस समस्या से बचने के लिए नहाने से पहले सरसों तेल की मालिश करना और फिर नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा में डेड सेल्स की समस्या, खुजली औरात को सोने से पहले जब आप नाइट सूट पहने, उस समय अपने पूरे शरीर पर एलोवेरा जेल लगा लें। यह जेल आप अपनी अंडरआर्म्स में भी लगा सकते हैं। क्योंकि वहां की स्किन बहुत संवेदनशील होने के कारण ज्यादातर लोगों को वुलेन से अंडरआर्म्स में इचिंग की समस्या होती है।
सर्दियों के नाश्ते में हर दिन खाएं इन 8 में से कोई 1 चीज और बढ़ता वजन घटने लगेगा
-एलोवेरा जेल में ऐंटिफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं और यह विटमिन-ई से भरपूर होता है। ये दोनों ही खूबियां इसे त्वचा के लिए बेस्ट बनाती हैं। इसे लगाने से ना त्वचा रूखी होती और ना ही खुजली की समस्या होती है।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/home-remedies-for-itching-due-to-woolen-clothes-in-winter/articleshow/79580169.cms




