News Info

Go back
झड़तों बालों से परेशान हैं तो इन 5 टिप्स से पाइए लंबे और मजबूत बाल

3 December, 2020, 02:16 AM

झड़तों बालों से परेशान हैं तो इन 5 टिप्स से पाइए लंबे और मजबूत बाल

सर्दियां शुरू होते ही बालों का टूटना और गिरना शुरू हो जाता है। इसका कारण बालों का चिपचिपापन, कम धुलाई और डैंड्रफ हो सकता है। इतना ही नहीं स्कार्फ, रजाई इत्यादि की वजह से भी इन दिनों बाल ज्यादा गिरते हैं। अगर आप भी इन दिनों बालों के गिरने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इन टिप्स की बदौलत इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

नियमित तौर पर करें शैंपू

सर्दियों में लोग आलस और ठंड के चलते बालो में सप्ताह में एक ही बार शैंपू करने लगते हैं। लेकिन उनको नहीं मालूम कि बालों को नियमित तौर पर सफाई चाहिए। इसलिए हफ्ते में दो बार शैंपू करें और एक डीप मॉस्चराइजर का प्रयोग करें। इससे बालों पर सुरक्षा की परत चढ़ी रहेगी और उनको बदलते मौसम से कम नुकसान पहुंचेगा। 

मेथीदाने के उपयोग से मिलेगा घुटने के दर्द से छुटकारा, ये उपाय भी देंगे दर्द में राहत

डेंड्रफ को दूर रखें 
इस दौरान बालों में डैंड्रफ होना आम बात है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है और उनका गिरना बढ़ जाता है। इसलिए हरसंभव कोशिश करें कि बालों में रूसी की समस्या न हो। इसके लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं।  ये रूसी खत्म करने का बेजोड़ तरीका है। 

ड्रायर का कम से कम प्रयोग करें
सर्दियो में बाल जल्दी सुखाने के लिए लोग ड्रायर और हीटर का प्रयोग करते हैं. इन चीजों से बचना चाहिए। दरअसल ये बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं. आप धूप में बाल सुखा सकते हैं या ब्लो ड्रायर को बेहद कम हीट पर रखकर प्रयोग कीजिए। 

बालों की जड़ो में शहद लगाकर भी आप बालों को झड़़ने से बचा सकती है। पहले एक कटोरी में शहद लेकर मोटे दांतों वाली कंघी की मदद से इसे बालों की जड़ों में लगाएं। फिर गीले तौलिए से आधा घंटा बालों को अच्छी तरह बांध लें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे बाल मुलायम होंगे और उनकी जड़ों को मॉस्चराइज होने में मदद मिलेगी। 

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

सरसों के तेल को हलका गर्म करके इसकी अच्छी तरह मालिश करें और फिर गीले औक गर्म तौलिए से बालों को बांध लें। आधे घंटे बाल माइल्ड शैंपू से बाल धो लें और एक अच्छे कंडीशनर का प्रयोग करें। 










Source:

https://www.indiatv.in/health/winter-hair-tips-in-hindi-how-to-get-rid-from-dandruff-long-hair-tips-757125
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help