News Info

Go back
पीठ दर्द की समस्या से जल्द राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, बस ऐसे करें इस्तेमाल

3 December, 2020, 02:12 AM

पीठ दर्द की समस्या से जल्द राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, बस ऐसे करें इस्तेमाल



लगातार गलत तरीके से बैठना, लेटने या फिर देर तक बैठे रहने, गैजेट्स का यूज, झुककर पढ़ाई व लिखाई करना, लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना आदि के कारण अधिकतर लोगों को बैक पेन की समस्या का सामाना करना पड़ता है।

लगातार गलत तरीके से बैठना, लेटने या फिर देर तक बैठे रहने, गैजेट्स का यूज, झुककर पढ़ाई व लिखाई करना, लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना आदि के कारण अधिकतर लोगों को बैक पेन की समस्या का सामना करना पड़ता है। बैक पेन की समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन हमारी खराब लाइफस्टाइल के कारण धीमे-धीमे यह समस्या बढ़कर बढ़ा रूप ले लेती है। इसलिए जरूरी हैं कि इसका समय पर इलाज कराया जा सके। आप चाहे तो आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते है। इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको लाभ मिलेगा।



अदरक  में एंटी इंफ्लेमंट्री गुण पाए जाते है जो कमर दर्द की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते है। इसके लिए डेढ़ कप पानी में करीब 10 मिनट धीमी आंच में उबालें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर रोजाना सेवन करे।

सिरदर्द की समस्या है परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज, माइग्रेन सहित हर दर्द से मिलेगा छुटकारा

तुलसी
औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी भी आपको आसानी से कमर दर्द की समस्या से निजात दिला सकती है। इसके लिए एक कप पानी में करीब 10 तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर इसका सेवन करे।

लहसुन
लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं। रोजाना सुबह 4-5 कली लहसुन की खाली पेट सेवन किया। अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती हैं तो रात को पानी में भिगो दें। फिर इसका सेवन सुबह करे। इसके अलावा गाय के घी में भुनकर हल्का सा सेंघा नमक डालकर भी खा सकते हैं।

थायराइड की समस्या को खत्म करने में कारगर साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन

सेंधा नमक
सेंधा नमक का भी इस्तेमाल करके आप आसानी से कमर दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए पानी में सेंधा नमक डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे कपड़े में डालकर पानी में डाल दें। अब इस पेस्ट को कमर में लगा लें।

अजवाइन
अजवाइन की इस्तेमाल करके भी आप कमर दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आधा बाउल सरसों के तेल में 40 ग्राम लहसुन की कलियां और 1-2 चम्मच अजवाइन डालकर मिला लें। इसके बाद तवे में धीमी आंच में इसे गर्म कर लें। जब अजवाइन और लहसुन काले हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने का काम करता है अंजीर, बस इस तरह करें सेवन

















Source:

https://www.indiatv.in/health/natural-remedies-for-back-pain-ayurvedic-remedies-to-get-rid-back-and-lower-pain-at-home-757336
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help