News Info

Go back
रक्त का शुद्धिकरण करता है यह मीठा ड्राईफ्रूट, हर उम्र के लिए लाभकारी

26 October, 2020, 11:56 PM

रक्त का शुद्धिकरण करता है यह मीठा ड्राईफ्रूट, हर उम्र के लिए लाभकारी

मुनक्का (Munakka) के साथ करें दिन की शुरुआत, मुंह मीठा रहेगा और शरीर स्वस्थ...

मुनक्का (Munakka) सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी (Health Benefits) होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके शरीर में खून की कमी (Animia) है। इसके साथ ही कई दूसरे रोगों को दूर करने में भी मुनक्का कारगर है। आइए, आज इस बारे में बात करते हैं कि क्यों आपको अपने दिन की शुरुआत कुछ पीस मुनक्का के साथ करनी चाहिए...
कैसे तैयार की जाती है मुनक्का?

-मुनक्का भी किशमिश की तरह ही अंगूर से तैयार की जाती है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। लाल मुनक्का और काली मुनक्का। यह एक ऐसा सूखा मेवा है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। जब कभी बहुत थकान लगे या एनर्जी लो फील करें तो कुछ मुनक्का खा सकते हैं।

इन रोगों में है लाभकारी

-नियमित रूप से 5 से 6 पीस मुनक्का खाने पर रक्त भी साफ रहता है, फोड़े-फुंसी और पिंपल्स निकलने की समस्या नहीं होती है। साथ ही वायु-पित्त और कफ जनित रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और जल्दी से ये रोग शरीर पर हावी भी नहीं हो पाते हैं।

मुनक्का खाने का तरीका

- स्वाद के लिए तो जब मन करे आप 2-3 पीस मुनक्का खा सकते हैं। लेकिन नियमित तौर पर जब मुनक्का खाने की बात आती है तो आप रात को सोने से पहले 5 से 6 पीस मुनक्का पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करें। सिर्फ सर्दियों में आप मुनक्का की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं।

-आप दूध में मुनक्का पकाकर भी उस दूध का उपयोग कर सकते हैं। मुनक्का युक्त गुनगुना दूध पीने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है। शरीर ताकतवर बनता है।

-यदि आपको सूखी खांसी की समस्या हो रही है तो आप मुनक्का को तवे पर सेंककर, उसे काले नमक के साथ खाएं। यह घरेलू नुस्खा आपको खांसी में राहत देगा।

दांतों को सुरक्षा प्रदान करे

-यदि आपको लगातार कब्ज की समस्या बनी रहती है तो मुनक्का इससे आपको निजात दिला सकती है। इसके लिए आप हर दिन 7 से 8 मुनक्का एक गिलास दूध में पकाकर सुबह-सुबह पिएं। मात्र 7 दिन के अंदर आपकी समस्या 80 प्रतिशत तक ठीक हो जाएगी।

-इसके बाद मुनक्का की मात्रा को 5 से 6 करके आप इसे पीने का क्रम जारी रख सकते हैं। इससे आपके शरीर को मुनक्का के दूसरे लाभ प्राप्त होते रहेंगे। जो कि यहां बताए जा रहे हैं...

दिल को रखे निरोगी

-मुनक्का में पोटैशियम की उपस्थिति इसे हृदय के लिए एक बहुत लाभकारी बनाती है। क्योंकि पोटैशियम उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)को नियंत्रित करने का काम करता है। लाल मुनक्का की तुलना में हृदय के लिए काली मुनक्का अधिक लाभकारी होती है।

Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/why-should-eat-munakka-daily-in-the-morning-know-the-benefits-in-hindi/articleshow/77844318.cms
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help