News Info

Go back
कब्ज के लिए दवा समान है नारियल तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

25 October, 2020, 11:29 PM

कब्ज के लिए दवा समान है नारियल तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में लोग कब्ज से निजात पाने के लिए सभी तरह के जतन करते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को कब्ज से छुटकारा नहीं मिल पाता है। विशेषज्ञों की मानें तो कब्ज की परेशानी गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है। अगर खानपान में स्ट्रीट फ़ूड को अधिक शामिल करते हैं, तो कब्ज की शिकायत  सामान्य बात है। साथ ही शरीर में पानी की कमी, चाय या कॉफी का अधिक सेवन, धूम्रपान व शराब और भोजन सही समय पर नहीं करना प्रमुख कारण हैं।

यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। इस विकार में पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है। जबकि मल त्याग में दिक्कत होती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं और इससे निजात पाने के लिए सभी हथकंडे अपना चुके हैं। फिर भी अगर आपको आराम नहीं मिला है, तो आप नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि शुद्ध नारियल तेल कैसे कब्ज दूर करने में कारगर दवा है-

आयुर्वेद में नारियल तेल को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर बालों के लिए शुद्ध नारियल तेल वरदान होता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। विशेषज्ञ का कहना है कि शुद्ध नारियल तेल कब्ज की समस्या को दूर करने में सक्षम है। ऐसा माना जाता है कि नारियल तेल में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

एक अन्य शोध में दावा किया गया है कि शुद्ध नारियल तेल मेटाबॉलिज़्म को गति प्रदान करता है। इससे शरीर में अतिरिक्त और बेकार की चीजें बाहर निकल जाती हैं। साथ ही कब्ज से छुटकारा मिलता है। कब्ज से निजात के लिए जरूरी है आप 100 प्रतिशत शुद्ध नारियल तेल का सेवन करें। इसके लिए रोजाना सुबह में एक चम्मच नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर कॉफी अथवा जूस में मिलाकर सेवन करें। अगर ज्यादा परेशानी है, तो दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। नारियल तेल सुपाच्य होता है और इसका कोई साइड इफ्फेट्स नहीं होता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-coconut-oil-is-like-medicine-for-constipation-know-how-to-use-it-20936009.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help