News Info

Go back
दिन की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम विकल्प है मखाना मिल्क

25 October, 2020, 11:12 PM

दिन की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम विकल्प है मखाना मिल्क

नवरात्रि व्रत में दिन की शुरुआत करने के लिए और नाश्ते में कुछ हेल्दी लेना चाहते हैं तो इसके लिए मखाना मिल्क एकदम पर्फेक्ट ऑप्शन है...

व्रत में यदि दिन की शुरुआत किसी हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक के साथ हो जाए तो मन खुश रहता है और शरीर एनर्जेटिक। ऐसी ही एक ड्रिंक है मखाना मिल्क। नवरात्रि के व्रत में पूजा-पाठ करने के बाद आप काम अपने काम में लगने से पहले नाश्ते में एक गिलास मखाना मिल्क अवश्य लें।

व्रत में यदि दिन की शुरुआत किसी हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक के साथ हो जाए तो मन खुश रहता है और शरीर एनर्जेटिक। ऐसी ही एक ड्रिंक है मखाना मिल्क। नवरात्रि के व्रत में पूजा-पाठ करने के बाद आप काम अपने काम में लगने से पहले नाश्ते में एक गिलास मखाना मिल्क अवश्य लें।

डायबिटीज के रोगी भी कर सकते हैं सेवन
-मखाना मिल्क तैयार करते समय शुगर का उपयोग करना या ना करना आपकी अपनी चॉइस पर निर्भर करता है। क्योंकि मखाने और दूध में मौजूद प्राकृतिक मिठास के कारण इसमें शुगर मिलाने की जरूरत नहीं होती है।

-इसीलिए मखाना मिल्क फिटनेस फ्रीक लोगों का पसंदीदा होता है। और इसका सेवन शुगर से ग्रसित लोग भी कर सकते हैं। मखाना पूरी तरह फैट फ्री होता है और आयरन से भरपूर होता है।

-इसलिए यह आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सही प्रकार से बनाए रखने का काम करता है। जिससे आपको व्रत के दौरान भोजन ना करने पर कमजोरी का अहसास नहीं होता है।

मखाना मिल्क बनाने का तरीका
-व्रत के लिए मखाना मिल्क तैयार करते समय आप सामान्य तापमान पर रखा गया दूध लें और एक कटोरी मखाना लें।

-मिक्सी के जार में मखाना डालने के बाद एक कटोरी दूध डाल दें और इन्हें पीस लें। यदि आप चाहें तो इसमें अपने स्वाद के अनुसार शुगर मिला सकते हैं।

-जब मखाने दूध में पूरी तरह पिस जाएं तो बाकी बचा हुआ दूध भी इसमें डाल दें और फिर कुछ सेकंड्स के लिए मिक्सी चलाकर दूध और मखाना पेस्ट को आपस में मिला लें।

-तैयार मखाना मिल्क को बादाम और खरबूजा सीड्स के साथ गार्निश करके सर्व करें और इसका सेवन करें। आपको शरीर में ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा।









Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/makhana-milk-is-one-of-the-best-drink-to-start-your-day-during-navratri-fast-in-hindi/articleshow/78782125.cms
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help