News Info

Go back
कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए करें इन 4 चीजों का सेवन, हड्डियां होगी मजबूत

25 October, 2020, 12:08 AM

कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए करें इन 4 चीजों का सेवन, हड्डियां होगी मजबूत

उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की अधिक कमी होने लगती है। ऐसे में ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम हो। 

शरीर की हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के साथ दांतों को मजबूत बनाने का मुख्य काम कैल्शियम का होता है। इसके साथ-साथ यह खून की कोशिकाओं को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शिमिया के नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार भारत में सिर्फ 426 मिलीग्राम कैल्शियम ही प्रतिव्यक्ति मिलता है। इस वजह से भारतीयों में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या अधिक होती है। 

उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की अधिक कमी होने लगती है। ऐसे में ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम हो।  अक्सर हम कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा ले लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।  इसलिए इसके बजाय आप बस इन 4 चीजों का सेवन करे।

कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए करे इन चीजों का सेवन
डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करे। 

गिलोय
गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक,कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी,  एंटी-कैंसर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर और हड्डियों को मजबूत रखते हैं। आप गिलोय का सेवन 3 तरीके से कर सकते हैं। गिलोय सत्व, गिलोय जूस  या गिलोय स्वरस और गिलोय चूर्ण। इसका तना, जड़, पत्ते हर एक चीज में औषधिय गुण पाएं जाते हैं। 

वर्जिन कोकोनट ऑयल
वर्जिन कोकोनट ऑयल सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटिएलर्जिक, एंटिबायॉटिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिया के साथ-साथ कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन करे। 

एलोवेरा
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा  एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरा करने के साथ कई रोगों से दूर रखता है। 







Source:

https://www.indiatv.in/health/calcium-deficiency-4-food-to-highest-calcium-home-remedies-to-improve-your-bones-in-hindi-749513
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help