News Info
Go back
19 October, 2020, 10:25 PM
इन 5 टिप्स से पहचानें आप फिट हैं या अनफिट, जानें हेल्दी रहने का राज
आज की लाइफ बहुत बिजी है, इतना कि खुद के लिए टाइम निकाल पाना भी बेहदत मुश्किल है. ऑफिस, घर और परिवार के काम ही इतने हो जाते हैं कि हमें अपने लिए टाइम नहीं मिल पाता है. ऐसे में फिटनेस (Fitness) और हेल्थ (Health) पर काफी असर पड़ता है. व्यस्त होने के चलते जिम जाना भी लगभग नामुमकिन सा होता है. कई लोग फिटनेस को लेकर इतने सजग रहते हैं कि वह किसी भी तरह के रिश्क को लेना नहीं चाहते. फिटनेस टिप्स फॉर वीमेन (Fitness Tips Women), फिटनेस टिप्स फॉर मेन (Fitness Tips men) जैसी बातें आप पढ़ते रहते हैं लेकिन कभी आपने सोचा कि आप कितने फिट हैं. कई लोग फिट रहने के लिए जिम (Gym) से लेकर, डाइट (Diet) और तरह-तरह के नुस्खे (Remedies) अपनाते हैं लेकिन फिर भी उनके मन में कई तरह के सवाल रहते हैं कि वह मेहनत करने के बाद कितने फिट हैं, और कितने अनफिट. अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप कितने फिट हैं. अब यही सवाल आता है कि कैसे जानें कि आप फिट है या नहीं? तो हम आपके लिए लाए हैं ऐसे टिप्स जिससे आप जान पाएंगे कि आप कितने फिट है और कितने अनफिट...
इन 5 तरीकों से जानें आप फिट हैं या नहीं
1. आप अच्छी नींद ले पा रहे हैं
उस समय को याद करें जब रात को सोने में लगभग 2 घंटे लगते थे, अगर आपको याद नहीं आ रहा है तो जान लीजिए कि आप स्वस्थ हो रहे हैं. अच्छी नींद लेना वजन को कम करने में जरूरी है. आप एक और तरीका आजमा सकते हैं कि आप सुबह उठते हुए कैसे महसूस कर रहे हैं अगर स्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो यह आपके फिट होने को दर्शाता है.
2. बेहतर पाचन तंत्र
यदि आपकी एसिडिटी, कब्ज और सूजन कम हो गई है, तो आप जरूर फिटर हो रहे हैं. वजन घटाने और अच्छी डाइट के साथ नियमित मल त्याग करने से होने वाली कम गैस का अतिरिक्त लाभ मिलता है. इसलिए कई बार जब आप देखते हैं कि वेटिंग मशीन कोई इंप्रूवमेंट नहीं दिखा रही है तो इसका अर्थ है आपका पाचन तंत्र बेहतर हो रहा है और बेवजह ही परेशान हो रहे हैं.
3. कितना पानी पीते हैं ?
रोजाना कम-से-कम 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं. खाना खाने के साथ पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. हां, खाने से करीब आधा घंटा पहले 1 गिलास पानी पीना फायदेमंद है. इससे हम खाना कम मात्रा में खाते हैं. खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं.
4. आपके कपड़े आपको फिट आ रहे हैं
अगर आपके पुराने कपड़े स्वस्थ डाइट और व्यायाम के साथ फिट होने शुरू हो गए हैं तो आप पहले की तुलना में काफी फिट हो गए हैं. अगर आपकी जींस ढीली हो रही है और आप सालों पहले से टॉप या शर्ट में फिट हो पा रहे हैं तो आप पतले होते जा रहे हैं.
5. आप एक्टिव महसूस करते हैं
अधिक वजन बढ़ने से आप पूरे दिनभर खुद को थका हुआ और सुस्त महसूस कर सकते हैं. जब आप स्वस्थ होने लगते हैं तो आप पुरानी आदतों को छोड़ एक्टिव हो जाते हैं. अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं. कम आलस्य और कम नींद आना भी स्वस्थ होने से संकेत हैं.
Source:
https://khabar.ndtv.com/news/health/fitness-tips-identify-these-5-tips-you-are-fit-or-unfit-know-the-secret-to-stay-healthy-2129896




