News Info

Go back
तांबे के बर्तन में रखकर पानी पीने के कई फायदे, कैंसर से तक बचाता है

18 October, 2020, 12:54 AM

तांबे के बर्तन में रखकर पानी पीने के कई फायदे, कैंसर से तक बचाता है

डिजिटल डेस्क। आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को कहते भी सुना होगा कि तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं, तांबे के बर्तन में रखे पानी का सच ?  तांबे के बर्तन का पानी पीना शरीर को एक-दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे पहुंचाता है। तांबा एक प्रकार का माइक्रोन्यूट्रिएंट है। यह शरीर में मिनरल्स और जरूरी न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव भी होता है। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक, तांबे के बर्तन में पानी रखने से पानी में मौजूद सभी प्रकार के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसके लिए रातभर तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें। सुबह उठकर पी लें। ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस न्यूट्रलाइज हो जाते हैं।

ताबें के बर्तन में पानी पीने के अन्य फायदे

लंबे समय तक जवां बनाए रखता है
अगर आप अपने चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों से परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी पीना शुरु कर दें। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि तांबे में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को जंवा बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें झुर्रियों के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने की क्षमता भी होती है।

दिल की बीमारी से करता है बचाव
आजकल अधिकतर लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से दिल की बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, तांबे के बर्तन में पानी पीने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है साथ ही शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है।

वजन कम करने में मददगार 
तांबे के बर्तन में पानी पीकर नेचुरल तरीके से भी वजन कम किया जा सकता है।

कैंसर के खतरे को कम करता है
तेजी से बढ़ रही कैंसर की बीमारी का खतरा भी तांबे के बर्तन में पानी पीकर कम किया जा सकता है। जी हां, तांबे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के असर को न्यू्ट्रलाइज करते हैं, जो कैंसर का एक मुख्य कारण माना जाता है। 

 








Source:

https://www.bhaskarhindi.com/health/news/know-health-benefits-of-drinking-water-kept-in-copper-vessels-66534
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help