News Info
Go back
10 October, 2020, 04:04 AM
डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां रहती हैं दूर, जानिए अखरोट खाने के 5 फायदे
अखरोट (Walnuts) को विटामिन्स (Vitamins) का राजा कहा जाता है. अखरोट खाने में तो लाजवाब होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. वहीं इसे खाने से डायबिटीज (Diabetes), कैंसर (Cancer) और हृदय (Heart) से संबंधित बीमारियों का खतरा कम रहता है.
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में खाने के लिए हमारे पास कई ऑप्शन होते हैं जैसे, काजू, बादाम, किशमिश, छुआरे मुनख्खा और अखरोट. यह सभी हमारे हेल्दी स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होते हैं. शायद ही आपको पता हो कि अखरोट (Walnuts) को विटामिन्स (Vitamins) का राजा कहा जाता है. अखरोट खाने में तो लाजवाब होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. अखरोट को भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. जानते हैं अखरोट खाने के 5 हेल्दी फायदे.
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप मधुमेह (Diabetes) और ब्लड शुगर (Blood Sugar) से ग्रसित हैं तो आपके लिए इस अवस्था में अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. कई शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज (Type-2 Diabetes) होने का खतरा कम हो जाता है. अखरोट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.
ये भी पढ़ें - स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें
हृदय को बनाता है हेल्दी
अखरोट का सेवन आपके हृदय (Heart) के स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर है. अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 (Omega-3) फैटी एसिड हृदय के लिए फायदेमंद होता है. बता दें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर से बुरे केलोस्ट्रॉल को खत्म कर अच्छे केलोस्टॉल की मात्रा में वृ्द्धि करता है. उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले लोगों के लिए अखरोट रामबाण औषधि मानी जाती है, जो कि हृदय को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होता है.
कैंसर का खतरा कम
कई अध्ययनों के मुताबिक अखरोट के नियमित सेवन से कोलोरेक्टल कैंसर (Colerectal Cancer), प्रॉस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) और ब्रेस्ट कैंसर (Breat Cancer) के खतरे को कम किया जा सकता है. अखरोट में मौजूद पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स तत्व कई प्रकार के कैंसर को खत्म करने में मददगार साबित होते हैं. इसके अलावा अखरोट खाने से हॉर्मोन (Hormones) से जुड़े कैंसर से भी निजात पा सकते हैं. बता दें कि अखरोट में एंटिऑक्सिडेंट्स (Antioxidents) होते हैं जो शरीर में बनने वाली कैंसर की कोशिकाओं (Cancer Cells) के विकास में बाधा बनते हैं.
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखती हैं. इस दौरान वे अपनी डाइट में वहीं चीजें शामिल करती हैं जो उनके लिए और उनके गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती है. बता दें कि गर्भावस्था में अखरोट खाना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही लाभदायक होता है. अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में मददगार होता है. गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर इसका उचित मात्रा में सेवन कर सकती हैं.
मेल फर्टिलिटी को बेहतर करने में लाभकारी
अखरोट जिस गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है ठीक उसी तरह यह पुरुषों में फर्टिलिटी (Male Fertility) में आने वाली समस्याओं को दूर करता है. अखरोट खाने से स्पर्म हेल्दी होने के साथ फर्टिलिटी भी मजबूत बनी रहती है. शुगर, रिफाइंड अनाज और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से स्पर्म का फंक्शन बिगड़ जाता है. अध्ययनों के मुताबिक अखरोट का सेवन करने वाले पुरुषों के स्पर्श की शेप और गतिशीलता अखरोट न खाने वाले पुरुषों की तुलना में बेहर होती है. अखरोट खाने के अन्य फायदों में इम्यूनिटी बढ़ाना, हड्डियों को मजूबत करना, तनाव कम करना, कब्ज की समस्या दूर करना शामिल है.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/diseases-like-diabetes-and-cancer-stay-away-know-5-benefits-of-eating-walnuts-dlnk-3269074.html




