News Info

Go back
सेहत के लिए रामबाण है लौकी की सब्जी, छिलके के भी हैं गजब के फायदे

8 October, 2020, 10:58 PM

सेहत के लिए रामबाण है लौकी की सब्जी, छिलके के भी हैं गजब के फायदे

हरी सब्जी हमारी सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद रहती है. इन हरी सब्जी में एक सब्जी है लौकी, जिसे लोग घीया भी कहते हैं. इसे सूखी और रसीली दोनों तरह से बना सकते हैं. यहां तक की लोग लौकी का रायता भी बनाते हैं.

हालांकि कुछ लोगों को लौकी की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी तो फायदेमंद होती ही है, इसके छिलके भी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसलिए सेहत के लिए लौकी जरुर खाना चाहिए. चलिए आपको बताते चलें कि लौकी और उसके छिलकों के फायदे...

बढ़ते वजन में भी लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है.लौकी का जूस पीने से आप अपना वजन कम कर सकती है, इससे त्वचा पर निखार भी आता है. आप अगर सब्जी नहीं खाते तो आप इसका जूस भी पी सकते हैं.

गर्मी के दिनों में अक्सर पैर के तलवों में जलन होने लगती है. लौकी की तासीर ठंडी होती है. इसलिए कहा जाता है कि लौकी के छिलकों को पैर के तलवों में रगड़ने से जलन से राहत मिलती है. इसके साथ ही शरीर में त्वचा पर होने वाली जलन पर भी लौकी के छिलके लाभदायक हैं.

सनबर्न या टैनिंग की समस्या में भी लौकी बहुत फायदेमंद है. लौकी के छिलकों का पेस्ट बनाकर लगाने से इस समस्या से निजात मिलती है. कुछ देर तक लौकी के छिलकों का पेस्ट अपनी त्वचा पर लगाकर रखें, उसके बाद सादा पानी से धो लें. इससे आपको इस समस्या से राहत मिलेगी.

कहा जाता है कि बवासीर या पाइल्स की समस्या में लौकी के छिलकों का पाउडर फायदेमंद रहता है. आप लौकी के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर पानी के साथ रोजाना दिन में दो बार सेवन करने से जल्द ही इस समस्या से राहत मिलती है.







Source:

http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/bottle-gourd-benefits-health-tips-200753.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help