News Info

Go back
जरूरत से ज्यादा एलोवेरा ना करें इस्तेमाल वरना हो सकता है भारी नुकसान

8 October, 2020, 10:48 PM

जरूरत से ज्यादा एलोवेरा ना करें इस्तेमाल वरना हो सकता है भारी नुकसान

एलोवेरा(Aloe Vera) हर घर में बेहद आसानी से मिल जाता है और लोग इसका तरह-तरह से इस्तेमाल करते हैं. बालों की सुंदरता से लेकर वजन घटाने तक के लिए इसका उपयोग किया जाता है. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि एलोवेरा बीमारियों को दूर ही नहीं करता बल्कि कई बार कुछ गंभीर बीमारियों का कारण भी बन जाता है.

एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले उसे सामने से काट दें और थोड़ी देर के लिए इसे पानी में डालकर रख दें, ताकि इससे निकलने वाला पीला पदार्थ इससे अलग हो जाए, क्योंकि एलोवेरा से निकलने वाला पीला पदार्थ शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है.

जरूरत से ज्यादा एलोवेरा ना करें इस्तेमाल वरना हो सकता है भारी नुकसानकैच ब्यूरो| Updated on: 18 September 2020, 17:25 ISTaloevera 

एलोवेरा(Aloe Vera) हर घर में बेहद आसानी से मिल जाता है और लोग इसका तरह-तरह से इस्तेमाल करते हैं. बालों की सुंदरता से लेकर वजन घटाने तक के लिए इसका उपयोग किया जाता है. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि एलोवेरा बीमारियों को दूर ही नहीं करता बल्कि कई बार कुछ गंभीर बीमारियों का कारण भी बन जाता है.

एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले उसे सामने से काट दें और थोड़ी देर के लिए इसे पानी में डालकर रख दें, ताकि इससे निकलने वाला पीला पदार्थ इससे अलग हो जाए, क्योंकि एलोवेरा से निकलने वाला पीला पदार्थ शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है.

रात के समय में एलोवेरा का इस्तेमाल न करें. हालांकि चेहरे और बालों पर रात के समय इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन रात में इसका जूस न पीएं. ये आपके पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. इस फायदे के लिए सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीएं. इससे आपके बाल, आंख, चेहरे और शरीर को भरपूर फायदा मिलेगा.

वहीं एक बात और याद रखें कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. ऐसे ही एलोवेरा का भी जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना सिर्फ स्किन बल्कि शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

इसके अलावा आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी आईबीएस कि शिकायत को और बढ़ा सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है.

भूलकर भी प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म में परेशानी हो सकती है.

Source:

http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/aloevera-side-effect-for-health-200783.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help