News Info

Go back
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये मसाले, ऐसे करें इस्तेमाल

8 October, 2020, 10:31 PM

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये मसाले, ऐसे करें इस्तेमाल

भारतीय किचन में मौजूद खाने के मसाले सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके साथ ही ये मसाले आपके खाने के स्वाद को भी कई ज्यादा गुना बढ़ा देता है. इसके अलावा कुछ मसाले तो ऐसे हैं जो कई सारी बीमारियों को आपके कोसों दूर भगा सकती है. चलिए बताते हैं आपको सेहत के लिए कैसे हैं ये मसाले फायदेमंद.

खाने में अक्सर हींग तड़के का काम करता है. वहीं अगर बढ़ती ठंड के कारण आप भी कफ की शिकार हो गई हैं तो हींग को पानी में उबाले. पानी जब हल्का गर्म रहे तो उसे छानकर उस पानी को पिएं.


कफ की समस्या में कभी आप खुद महसूस करेंगी. इसके साथ ही गैस की समस्या के कारण यदि पेट दर्द हो रहा है तो हींग में हल्का सा नमक मिलाएं और उसे खाएं. पेट दर्द की परेसानी दूर हो जाएगी.

इसके अलावा तेजपत्ता में एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में यह कारगर होता है.

लाल मिर्च में एंटीऔक्सिडेंट्स होते हैं. ये कोलेस्ट्रौल की बढ़ती मात्रा पर अंकुश लगाते हैं और साथ ही कैलोरीज कम करने में भी मदद करते हैं.

लौंग का उपयोग दांत या मसूढ़े में दर्द है तो मुंह में एक लौंग रख लें. दर्द में लाभ मिलेगा. सीने में दर्द, बुखार, पेट की परेशानियां और सर्दी जुकाम में भी लौंग फायदेमंद साबित होता है.

दालचीनी का उपयोग शरीर के प्राकृतिक निर्माण को बढ़ावा देता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रिक रखता है.

मसालों में जीरे की बात करें इसमें जीरा आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में कारगर होता है. पेट खराब होने की स्थिति में पानी में जीरा उबालने के बाद उस पानी को छानकर पीने से लाभ मिलता है.

खीर या मिठाई आदि में आप इलायची के पाउडर का इस्तेमाल तो करती ही होंगी. मुंह की बदबू दूर करने में इलायची कारगर है. इसके अलावा पेट की समस्याओं को भी ये दूर करती है. यदि डायबिटीज की समस्या है तो साबुत इलायची खाएं.











Source:

http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/benifits-of-spices-for-health-201859.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help