News Info
Go back
8 October, 2020, 10:28 PM
अब इस तरह बनाएं चावल, नहीं बढ़ेगा आपका वजन
ज्यादातक लोगों को चावल खाना बेहद पसंद होता है.कई राज्यों में तो सिर्फ चावल ही खाया जाता है. लेकिन कई लोग फिटनेस की वजह से चावल खाने से कतराते हैं. लोगों का मानना है कि चावल खाने से उनका वजन बढ़ता है. क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट्स काफी मात्रा में पाया जाता है.
जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करता है साथ ही ज्यादा मात्रा में कोर्बोहाइड्रेट का सेवन करने से वजन और शुगर दोनों बढ़ाता है यही वजह है कि मोटे लोगों को चावल खाने से बचने की सलाह दी जाती है.
लेकिन हाल ही में पड़ोसी देश श्रीलंका के वैज्ञानिकों की टीम ने चावल पकाने और खाने का एक ऐसा तरीका खोजा है जिससे चावल में मौजूद कैलोरीज सिर्फ आधी रह जाती है. इस तरीके को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. यदि आप भी ऐसे चावल पकाने और खाने की आदत डाल लेते हैं तो चावल खाने से आप कभी मोटे नहीं होंगे.
ऐसे बनाएं चावल-
आप चावल को अच्छी तरह से धो लें इसके बाद इसे 15 मिनट तक पानी में भिगो दें. कुकर में एक चम्मच नारियल का तेल डाले.इसके बाद तेल में चावल को एक मिनट तक फ्राई करें और फिर पानी डालकर कुकर बंद कर दें और बिलकुल धीमी आंच पर इसे पकाने दें.
इसके बाद चावल को पकाने के बाद ठंडा होने दें और फिर इसे 12 घंटे तक फ्रिज में रख दें.इसके 12 घंटे बाद आप चावल को चाहे तो नॉर्मल होने पर या दोबारा गर्म करके खा लें.
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह चावल पकाकर खाने से चावल में मौजूद 50-60% कैलोरीज कम हो जाती हैं. जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है. यदि आप लंबे वक्त तक ऐसे पकाए हुए चावल खाते हैं तो इससे आपका वजन कम भी हो सकता है.
Source:
http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/right-way-to-eat-and-cook-rice-for-health-tips-201749.html




