News Info

Go back
हवा में मौजूद कीटाणुओं का करें सफाया, अपनाएं ये नेचुरल तरीके

8 October, 2020, 01:08 AM

हवा में मौजूद कीटाणुओं का करें सफाया, अपनाएं ये नेचुरल तरीके

सफाई के साथ कुछ अन्य उपायों को अपनाकर घर और हवा में मौजूद इन कीटाणुओं (Bacteria free home) को खत्म कर सकते हैं और रोगमुक्त हो सकते हैं

घर में कई तरह के घातक कीटाणु होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं. इसलिए घर को हाइजीनिक बनाए रखने के लिए रोजाना साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी है. लेकिन सफाई के साथ कुछ अन्य उपायों को अपनाकर घर और हवा में मौजूद इन कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं और रोगमुक्त हो सकते हैं.

नमक की मदद से

भोजन में स्वाद देने वाला नमक वास्तु के हिसाब से भी कई कमाल कर सकता है. हर दिन घर में समुद्री नमक के साथ नमक पोंछना लगाना चाहिए. इसके अलावा पानी में नींबू और कपूर भी मिला लेना चाहिए. इससे कीटाणुओं से छुटकारा मिलेगा.
फिटकरी

घर में बाथरूम और टॉयलेट सबसे ज्यादा निशाने पर होते हैं. बेसिन, टॉयलेट सीट और ऐसी कोई भी जगह जो शरीर के संपर्क में आता है वहां से रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आने की आशंका अधिक होती है. काई फफूंदी, नमी, दरारें बीमारियां फैलाने वाले कीटाणुओं को तेजी से आकर्षित करते हैं.

myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर पर पानी से अशुद्धियों को फिल्टर करने और इसे साफ करने के लिए किया जाता है. ज्यादातर रोगाणु घर के बाथरूम और टॉयलट में पाए जाते हैं, इसलिए सप्ताह में कम से कम 1 बार फिटकरी को एक कटोरी में रखना चाहिए. बाथरूम में नमक या फिटकरी रखने से कीटाणु मर जाते हैं. घर की खिड़की के पास एक कटोरी फिटकरी रखें. खिड़की के पास फिटकरी रखने से कीटाणु घर में प्रवेश नहीं करेंगे, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.

नीम को जला दें

नीम को औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में भी जाना जाता है. नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके कारण अगर नीम के पत्तों को जलाकर घर में धुंआ किया जाता है, तो घर में कीटाणु पूरी तरह से गायब हो जाते हैं. यही नहीं नीम की पत्तियां मच्छर को भगाने में भी बहुत असरकारी होती हैं.

कपूर दिलाता है कीटाणुओं से छुटकारा

हवा में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करने में कपूर एक बेहतरीन उपाय है. रोजाना कपूर जलाने से घर के अंदर की हवा ताजा रहती है. यह प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक है. खास बात यह है कि इसे जलाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है. वहीं घर में बहुत ज्यादा चीटियां या खटमल हो गए हों तो भी कपूर का इस्तेमाल कर उन्हें भगाया जा सकता है. कपूर का इस्तेमाल कीटनाशक की बजाए ज्यादा सुरक्षित है. मच्छर तक इसके धुएं से भाग जाते हैं. यह एक तरह से होम क्लीनर है.

ये पौधे भी हैं काम के

बांस का पौधा घर में लगाने से कीटाणु दूर रहते हैं. यही नहीं स्पाइडर पौधा हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड, स्टेरीन को निकाल कर उसे शुद्ध करता है. हवा कीटाणुमुक्त और शुद्ध होने से रोग मुक्त रहेंगे. पीस लिली का पौधा भी घर के आसपास लगाने से हवा में शुद्धता आती है जिससे बीमारियां दूर भागती हैं. आइवी पौधा तो लगाने के कुछ घंटों के अंदर ही हवा को शुद्ध करने लगता है. यह हवा में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देता है. (अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल, क्रिएटिनिन टेस्ट क्या है, क्यों किया जाता है और परिणामों का क्या मतलब है पढ़ें।) (न्यूज18 पर स्वास्थ्य संबंधी लेख myUpchar.com द्वारा लिखे जाते हैं। सत्यापित स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए myUpchar देश का सबसे पहला और बड़ा स्त्रोत है। myUpchar में शोधकर्ता और पत्रकार, डॉक्टरों के साथ मिलकर आपके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर आते हैं।)

अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको होने वाले किसी भी तरह से संभावित नुकसान के लिए ना तो myUpchar और ना ही News18 जिम्मेदार होगा।












Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-best-ways-to-keep-bugs-out-of-your-house-myupchar-bgys-3256672.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help