News Info
Go back
8 October, 2020, 01:03 AM
रोजाना अखरोट खाने से बॉडी को होंगे कमाल के फायदे, आप भी जानिए
अखरोट (Walnut) फाइबर, विटामिन (Vitamins), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates), प्रोटीन और आयरन (Iron) से भरपूर होता है. इसे भिगो कर खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं.
अखरोट (Walnut) जहां खाने में बहुत टेस्टी लगता है, वहीं दिमाग के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इसलिए इसे खाने से जोड़ों के दर्द में भी फायदा मिलता है. अखरोट फाइबर, विटामिन (Vitamins), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates), प्रोटीन और आयरन (Iron) से भरपूर होता है. हालांकि अक्सर लोग इसे खाने का सही तरीका नहीं जानते. हरजिंदगी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर अखरोट को सही तरीके से खाया जाए तो यह सेहत को ज्यादा फायदा देते हैं. दरअसल, अखरोट को भिगोकर खाना चाहिए. इसके लिए कम से कम दो अखरोट को रात भर के लिए पानी में भिगो दें. फिर सुबह में इन्हें पानी से निकाल कर खा लें. इससे मिलने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे. आप भी जानिए अखरोट भिगोकर खाने के फायदे-
अखरोट भिगो कर खाने से होते हैं कई फायदे
कई स्टडी में यह सामने आया है कि हर दिन अगर भीगे अखरोट खाए जाएं तो इससे डायबिटीज काफी हद तक कंट्रोल हो जाती है. दरअसल, अखरोट को टाइप -2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, तो भीगे अखरोट आपको इससे छुटकारा दिला सकते हैं. दरअसल, अखरोट कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर और जिंक से भरपूर होता है. ये तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं. इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है. यह ओवरईटिंग से भी बचने में मदद करता है.
अनिद्रा की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद मेलाटोनिन नामक तत्व नींद लाने में मदद करता है. अखरोट का नियमित सेवन करने से अच्छी नींद आती है.
अखरोट हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही यह दांतों की मजबूती के लिए भी यह अच्छा माना जाता है.
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी अखरोट बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही रोजाना भीगे अखरोट का सेवन आपके बालों को भी बढ़ाता है.
अखरोट में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर में कैंसर सेल्स का विकास अवरुद्ध हो जाता है.
अखरोट का नियमित सेवन डिप्रेशन से दूर रखता है. इसकी वजह है इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का भरपूर मात्रा में होना.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/eating-walnuts-daily-will-give-amazing-benefits-to-the-body-you-also-know-dlnk-3257352.html




