News Info

Go back
भांग में मौजूद है औषधीय गुण, सिरदर्द से लेकर गठिया, अस्थमा और कानदर्द को कर सकती है ठीक

8 October, 2020, 12:56 AM

भांग में मौजूद है औषधीय गुण, सिरदर्द से लेकर गठिया, अस्थमा और कानदर्द को कर सकती है ठीक

भांग या कैनबिस (Cannabis) या मारिजुआना एक ऐसा पदार्थ है जो व्यापक रूप से अपने औषधीय महत्व (Medicinal Value) के लिए भी जाना जाता है. इसमें कन्नाबिनोइड नाम का तत्व पाया जाता है जो कफ (Cough) और पित्त जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है.

जब भी कोई भारतीय भांग (Cannabis) शब्द सुनता है, तो उसके दिमाग में हल्का नशीला पदार्थ ही आता है. हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि के दौरान भांग को भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है, जबकि होली (Holi) के त्योहार के दौरान इसे दूधिया पेय के रूप में परोसा जाता है. भांग की वजह से होने वाला नशा बहुत से लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन कुछ लोग ही जानते हैं कि इस पारंपरिक नशीले पदार्थों में कुछ अच्छी बातें भी हैं. भांग या कैनबिस या मारिजुआना एक ऐसा पदार्थ है जो व्यापक रूप से अपने औषधीय महत्व (Medicinal Value) के लिए भी जाना जाता है. इसमें कन्नाबिनोइड नाम का तत्व पाया जाता है जो कफ (Cough) और पित्त जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है. myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि इसकी तासीर गर्म होती है. इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है, अच्छी नींद में मदद मिलती है और गले की आवाज भी साफ करने में काम आता है.

हालांकि, लगातार सेवन इसका आदी बना देता है, इसलिए इसके लगातार और अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए. साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. पुरुष भी अगर अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो यह उन्हें नपुंसक बना सकती है.


त्वचा की समस्या
भांग के पत्तों को बारीक पीस लें और फिर पेस्ट को घाव या जख्म वाली त्वचा पर लगाएं. इसमेंं मौजूद औषधीय गुणों के चलते घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं. भांग त्वचा को तुरंत ठंडक प्रदान करता है, इसलिए माना जाता है कि सनबर्न का इलाज करते समय यह एक आदर्श विकल्प है.

सिरदर्द में आराम

अपने औषधीय गुणों के चलते भांग सिरदर्द में राहत देती है. 25 ग्राम पिसी हुई भांग को दूध या पानी के साथ सुबह-शाम लेने से नींद की परेशानी दूर होती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है. अनिद्रा की शिकायत हो तो इसे दूर करने के लिए भांग मदद कर सकता है. नींद नहीं आने की समस्या होने पर भांग के तेल से पैरों के तलवे पर मालिश करें. यह अच्छी नींद लाने में मदद करेगी.

गठिया के दर्द में

गठिया में दर्द और सूजन रोजाना की गतिविधियों में बाधा डालती है. भांग के बीज के तेल की मालिश से गठिया की समस्या में आराम मिल सकता है.

अस्थमा में आराम

अस्थमा से निजात पाने के लिए भांग असरदार साबित हो सकती है. myUpchar के अनुसार अस्थमा में श्वास नलियों की सूजन आ जाती है, जिस वजह से श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है. इसके सिकुड़ने से सांस लेते समय आवाज, श्वास की कमी, सीने में जकड़न और खांसी आदि समस्याएं होने लगती हैं. 125 मिलीग्राम भांग के साथ 2 मिलीग्राम काली मिर्च और 2 ग्राम मिश्री मिलाकर खाने से आराम मिलता है. भांग को जलाकर उसके धुएं को सूंघने से भी समस्या में लाभ मिलता है.

कान दर्द से छुटकारा

कान दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी भांग का इस्तेमाल किया जा सकता है. भांग के रस की 8-10 बूंदें कान में डालने से कीड़े मर जाते हैं और कान दर्द दूर होता है. इसके लिए भांग को पहले पीस लें और उसमें सरसों का तेल डालकर पका लें. इसके बाद तेल को छानकर कान में डालें.अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल, भांग के फायदे और नुकसान पढ़ें. न्यूज18 पर स्वास्थ्य संबंधी लेख myUpchar.com द्वारा लिखे जाते हैं. सत्यापित स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए myUpchar देश का सबसे पहला और बड़ा स्त्रोत है. myUpchar में शोधकर्ता और पत्रकार, डॉक्टरों के साथ मिलकर आपके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर आते हैं.

अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको होने वाले किसी भी तरह से संभावित नुकसान के लिए ना तो myUpchar और ना ही News18 जिम्मेदार होगा।













Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-cannabis-of-bhaang-benefits-in-headache-to-arthritis-asthma-and-ear-pain-know-how-to-use-myupchar-pur-3263536.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help