News Info

Go back
औषधीय गुणों से भरपूर नींबू के बेमिसाल फायदे

7 October, 2020, 11:45 PM

औषधीय गुणों से भरपूर नींबू के बेमिसाल फायदे

Nimbu ke fayde: अगर नींबू को कुदरत का अनमोल तोहफा भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. आमतौर पर हम नींबू को स्वाद के लिए ही उपयोग में लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. जिस तरह नींबू पानी हमारे शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है उसी तरह अगर इसे भोजन के साथ लिया जाए तो यह भोजन में स्वाद लाने के अतिरक्त नींबू उचित पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में काफी मदद मिलती है.

नींबू की शिकंजी: अगर नींबू के गुणों की चर्चा हो और शिकंजी का जिक्र ना हो, ये तो नींबू के साथ सरासर नाइंसाफी होगी. गर्मी के मौसम में सर्वाधिक लोकप्रिय पेय नींबू की शिकंजी है. जो नमक, नींबू और पानी से बनाई जाती है. शिकंजी हमारी महज़ प्यास ही नहीं बुझाती है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में हमारी मदद भी करती है. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में शिकंजी का अहम रोल होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें की महज़ नींबू पानी की शिकंजी पीने मात्र से गले की खरास समाप्त हो जाती है और ठंडक का अहसास होता है. नींबू पानी में भरपूर पानी होता है जिससे अधिक पेशाब आना लाज़मी है जिससे किडनी स्टोन और हानिकारक विषाणुओं से काफी हद तक निज़ात मिलती है.

विटामिन सी का मुख्य स्रोत नींबू: समस्त खट्टे पदार्थों में विटामिन सी होता है लेकिन नींबू उनमें सबसे पहले स्थान पर है. विटामिन सी का मुख्य स्रोत होने के अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व भी प्रचूर मात्रा में होते हैं. आपका नियमित उपयोग हमारे पाचन को दुरुस्त करके रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है. इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर और दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में विशेष मदद करते हैं. अगर पोषक तत्वों की बात की जाए तो नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई विटामिन्स और मिनरल्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. नींबू के ये सभी गुण हमें कब्ज, किडनी, गले संबंधी रोगों और मसूड़ों की समस्याओं से शरीर को बचाए रखते हैं.

नींबू का अचार: नींबू के फ़ायदों की बात हो तो इसके अचार की बात करना भी लाजिमी हो जाता है. खट्टी ही सही किंतु बड़ी कमाल की चीज़ है नींबू जिसका अचार, जिसे आप एक बार चख लेंगे तो नित्य सेवन करना शुरू कर देंगे इसमें कोई शक नहीं है. नींबू के अचार भी कई तरह से बनाए जाते हैं जिनमें खट्टा अचार, नींबू का चटपटा अचार और नींबू का मीठा अचार मुख्य हैं. नींबू के अचार से निसंदेह ही भूख बढ़ जाती है और खाना खाकर संतुष्टि भी भरपूर मिलती है.

गर्मीयों में नींबू के फायदे: गर्मी के दिनों में जब तापमान और उमस में बढोतरी हो रही होती है. उस दौरान धूप में काम पर लगाताए लगे रहने से, पानी की कमी के चलते चक्कर आना, सिरदर्द अथवा नाक से रक्त बहना (नकसीर चलना) आम बात है. यदि आप चाहते हैं कि आपको कभी ऐसी परिस्थिति का सामना किसी को न करना पड़े तो दिन में कम से कम दो से तीन बार नींबू पनि पीएं. नींबू के औषधीय गुणों को पहचानने में देरी न करें. खासकर गर्मी में नींबू को प्राथमिकता अवश्य दें जिसे डाईट में शामिल करने से पाचनक्रिया में मजबूती आएगी नतीजन रोगप्रतिरोधक भी क्षमता बढेगी और स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियाँ हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी. बुखार में भी नींबू को रामबाण औषधि माना जाता है.

नींबू के परहेज: यदि संभव हो तो सुबह सुबह शिकंजी अथवा नींबू पानी का सेवन खाली पेट करने से बचें क्योंकि ऐसा करने के उपरांत एसिडिटी हो सकती है. जिन लोगों को पेट में गैस बनना, सीने में जलन या हार्ट की समस्या है उन्हें नींबू से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है, उन्हें भी नींबू पानी का परहेज करना चाहिए. ऐसी स्थिति में Nimbu ke Fayde की बजाए नुकसान हो सकता है.





Source:

https://healthtipsinhindi.com/nimbu-ke-fayde-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help