News Info

Go back
औषधीय गुणों से भरपूर होता है अनानास, जानिए इसके कुछ बेहतरीन फायदे

7 October, 2020, 11:40 PM

औषधीय गुणों से भरपूर होता है अनानास, जानिए इसके कुछ बेहतरीन फायदे

खट्टा मीठा फल- अनानास, दुनिया के बेहतरीन फलों में से एक. जिसे आपने कई बार विवाह शादियों में चटखारे लेकर खूब खाया होगा? क्या आप जानते हैं की अनानास का फल टेस्टी होने के साथ-साथ अच्छी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर अनानास के फ़ायदों (Ananas ke fayde) के बारे में जानोगे तो आप भी इसके दीवाने हुए बिना नहीं रह पाएंगे.

अनानास के फायदे (Ananas ke fayde in Hindi)
अनानास (पाइनएप्पल) का फल स्वाद के साथ ही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह खट्टा मीठा फल हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में काफी मददगार होता है. इसके अलावा यह रेशेदार फल होने के साथ साथ विटामिन सी, प्रोटीन, और पानी का बहुत अच्छा सोर्स भी है. गर्मियों के दिनों में यह हमें डिहाइड्रेशन बचाने में सहायक होता है. इस फल में सभी प्रकार के लवण तथा विटामिन A, B एवं C प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं.

अनानास में कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं जैसे कौमेरिक एसिड, फेरुलिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड और एलेजिक एसिड. इसके साथ ही इसमें विटामिन A, B एवं C, मैंगनीज, थियामिन, राइबोफ्लेविन, पाइरिडोक्सिन, कॉपर और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व भी काफी मात्रा में मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. एक स्टडी में दावा किया गया है की अनानास, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में भी काफी कारगर है.

अधिक लाभ (Ananas ke fayde) के लिए कब खाएं अनानास
सबसे अलग इस स्वादिष्ट और बेहतरीन फल को खाने के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम माना गया है. किंतु उससे पूर्व इसे छिलने के लिए अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर पाइनएप्पल का तकरीबन 60% हिस्सा खाने को मिलता है. यह फल रसदार होने के साथ साथ विटामिन सी, प्रोटीन, और पानी का बहुत अच्छा स्रोत भी है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को लू, हाइ बीपी और गर्मी से बचाने में अहम योगदान देता है.

अनानास की तासीर
इस विदेशी फल की तासीर ठंडी होती है जिसे हम शादी-समारोह जैसे विशेष अवसरों पर चाट-मसाले के साथ बड़े चाव से मज़े लेकर खाते हैं. भारत में अनानास का उत्पादन पूर्णिया (बिहार) और सहरसा के इलाकों में जुलाई से लेकर नवम्बर तक अनानास खूब होते है. कच्चा खाने के अलावा जूस के रूप में भी अनानास का उपयोग बहुतायत में होता है.

अनानास के औषधीय गुण
आमतौर पर अनानास का प्रयोग जूस बनाकर अथवा टेस्टी चाट के रूप में किया जाता है जिससे पाचनक्रिया दुरुस्त रहती है. आमतौर पर अनुभवी लोगों द्वारा औषधीय गुणों से भरपूर अनानास के जूस का सेवन रिफ्रेशिंग के लिए किया जाता है. जिनकी आँखों की रोशनी विटामिन ए की कमी के चलते प्रभावित है उन्हें नियमित पाइनएप्पल यानि अनानास का सेवन करना चाहिए इससे सेहत में जल्दी सुधार होता है.

इसके अलावा अनानास का नियमित सेवन वजन कम करने में सहायक होता है. जी मिचलाने, घबराहट और बीपी के रोगियों के लिए अनानास का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है. अनानास में पाया जाने वाला यौगिक ब्रोमेलेन अच्छा एंटीबैक्टीरियल तत्व भी है जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया, दांत का दर्द और छालों जैसी समस्या को दूर करने में सहायक होता है. मुंह/साँसो को दुर्गंध भी इसके नियमित सेवन से दूर होती है. अनानास कैल्शियम और मैंगनीज की पूर्ति करके हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है.


अनानास कब न खाएं
मधुमेह की गंभीर समस्या आज इतनी बढ़ गई है कि औसतन हर मौहले या आस पड़ोस में एक-दो शुगर मरीज आपको आसानी से मिल जाते हैं. उन्हें अनानास से परहेज़ रखना चाहिए क्योंकि पाइनएप्पल में कम मात्रा में ही सही किंतु शुगर होती है जो मधुमेह से पीड़ित रोगी के लिए निषिद्ध है. आइये जानते हैं की किस अवस्था में अनानास खाने से परहेज करना चाहिए…

अनानास का परहेज
स्वादिष्ट, पौष्टिक और लजीज फल अनानास जितना हमारी सेहत के लिए गुणकारी है उतना ही जरूरी है इसके परहेज के बारे में जानना. गर्भावस्था के दौरान पाइनएप्पल की चाट अथवा जूस से परहेज किया जाना अति आवश्यक है. क्योंकि शुरूआती दिनों में इसके सेवन से गर्भपात होने का भय रहता है. इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो डॉक्टर की अनुमति से अनानास का सेवन कर सकता है, उसी में भलाई है. इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान करत की कमी अथवा कमजोरी को दूर करने हेतु अनानास नहीं खाना चाहिए जब तक डॉक्टर्स इस फल को खाने अनुमति नहीं दे देते.

आपको बताते चलें की यदि किसी को एलर्जी की समस्या है या फिर किसी गंभीर बीमारी का इलाज़ चल रहा हो तो इस फल का सेवन भूल से भी न करें क्योंकि इससे इंफेक्शन होना कोई नई बात नहीं है. कई बार अनानास खाने से कुछ लोगों के मुंह में खुजली-जलन, जीभ में सूजन, खांसी और डिस्फेगिआ (dysphagia-निगलने में परेशानी) जैसी समस्या भी हो सकती है. इस तरह की दिक्कत होने पर अनानास खाने से परहेज करना चाहिए, Ananas ke fayde की जगह नुकसान हो सकता है.










Source:

https://healthtipsinhindi.com/ananas-ke-fayde-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help