News Info
Go back
7 October, 2020, 11:33 PM
इमली खाने के होते हैं कई गज़ब फायदे
दोस्तों, जब भी कहीं इमली की चर्चा होती है तो अनायास ही बचपन की याद आ जाती है. शायद आपको याद भी हो की इमली ही वो तीसरा शब्द है, जिसे बालक विद्यालय में जाकर सबसे पहले सीखता है. पहली पोथी में अ-अनार, आ-आम के बाद आने वाली इ-इमली, जो खाने में इतनी टेस्टी होती है की नाम सुनते ही मुँह लार से भर जाता है. ये भी अच्छा है क्योंकि लार भी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है. लार के बारे में तो बात करेंगे फिर कभी; लेकिन आज बात करते हैं इमली खाने से होने वाले फ़ायदों (Tamarind Benefits in Hindi) के बारे में…
इमली खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उससे कहीं बढ़कर होते हैं इससे होने वाले फायदे. स्वास्थ्यवर्धक इमली (tamarind) अच्छी सेहत के लिए भी बेस्ट है. यह शरीर को भरपूर ठंडक और आवश्यक पोषक देने के साथ-साथ खाने में अतिरक्त स्वाद ला देती है, और खाने का मज़ा दुगुना हो जाता है. इमली और जीरा पाउडर डालकर तैयार किया गया पानीपूरी वाला पानी एसिडिटी (acidity) और जलन से राहत दिलाने में बेहद कारगर होता है. इसके अलावा खट्टी मीठी इमली या फिर इससे बनी चटनी, समोसा और पकौड़े जैसी चटपटी चीजों को इतना स्वादिष्ट बना देती है की खाते-खाते कब हम लिमिट से अधिक खा गए इसका पता ही नहीं चलता
इमली खाने के फायदे
भूख को बढ़ा देने वाली खट्टी-मीठी इमली में मौजूद पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन्स के कारण यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद होती है. किंतु ये भी सच है की इमली किसी न किसी खाद्य सामग्री के साथ खाई जाए तभी अधिक फायदेमंद होती है. आयुर्वेद (Ayurveda) के कई नुस्खे इमली डालने से ही पूरे हो पाते हैं जिसमें से हाजमा दुरुस्त करने वाला नुस्खा सबसे उतम माना गया हैं.
बेशकीमती गुणों से भरपूर इमली पाचन शक्ति बढ़ाने में काफी हद तक मददगार रही है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण बॉडी को हानिकारक विषाणुओं (Harmful viruses) से छुटकारा मिलता है किंतु फिर भी सलाह दी जाती है इमली का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसकी अति से त्वचा रोगों से संबंधित परेशानी बढ़ने लगती है और सुंदर चमकता चेहरा छाया के पीछे छुपने लगता है. ठंड लगने अथवा जुकाम होने पर इमली का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए क्योंकि पहले भी बता चुके हैं इसकी तासीर ठंडी होती है जो खांसी-जुकाम की समस्या को बढ़ा सकती है. आइये इमली से होने वाले फ़ायदों (Tamarind Benefits in Hindi) पर विस्तार से चर्चा करते हैं…
मोटापा घटाने में सहायक इमली: इमली के सेवन से मोटापा कम करने में काफी सहायता मिलती है. इमली में हाइड्रोसिट्रिक नामक एसिड पाया जाता है जो मानव शरीर में बनने वाली फैट को कम करता है. इसके अलावा इमली ओवरईटिंग से भी बचाती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता.
मधुमेह कंट्रोल करने में कारगर इमली: आजकल मधुमेह का प्रकोप काफी बढ़ गया है. हर दूसरे-तीसरे घर में मधुमेह का रोगी मिल ही जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं की इमली में ऐसे गुण पाये जाते हैं जो मधुमेह को कंट्रोल कर सकते हैं. इमली हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स को एबजॉर्ब होने से रोकती है, जिसकी वजह से शुगर लेवल बिगड़ता है. शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक छोटा ग्लास इमली का जूस काफी फायदेमंद साबित होता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक इमली: अगर इमली के फ़ायदों की बात की जाए तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है की यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) का विकास करती है. अगर आप कोई भी काम करते हुए जल्दी थक जाते हैं या बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो आपको इमली का प्रयोग जरूर करना चाहिए. इमली में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti oxidants) होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करते हैं.
बर्र-ततैया और बिच्छू के काटने पर इमली के उपयोग: अगर किसी को बर्र-ततैया और बिच्छू काट ले तो उस समय दर्द और जलन कम करने के लिए भी इमली का प्रयोग किया जा सकता है. जलन या दर्द कम करने के लिए इमली के दो टुकड़े कर के काटी हुई जगह पर इसे लगा दें, फायदा होगा.
विटामिन सी का मुख्य स्रोत इमली: इमली में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी होता है. इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व भी प्रचूर मात्रा में होते हैं. इसका उपयोग हमारे पाचन को दुरुस्त करके रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है. इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व (Nutrients) हमारे शरीर और दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में विशेष मदद करते हैं. इमली के ये सभी गुण हमें कब्ज, किडनी, गले संबंधी रोगों और मसूड़ों की समस्याओं से शरीर को बचाए रखते हैं.
कैंसर से बचाने में सहायक इमली: इमली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं और इसमें टैरट्रिक एसिड होता है जो शरीर में कैंसर सेल्स (Cancer Sales) को बढ़ने से रोकते हैं. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही यह हमें कैंसर से बचाने में भी काफी हद तक कारगर मानी जाती है.
ब्लड प्रेशर भी करती है कंट्रोल: इमली में अन्य पोषक तत्वों के साथ ही आयरन और पोटेशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल करने और रेड ब्लड सेल को बनाने में मदद करती है. यही वजह है की आयुर्वेद में इमली का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है.
गर्मी और लू से बचाती है इमली: गर्मी के मौसम में अक्सर लू लग जाने से तबीयत खराब हो जाती है. लू से बचने के लिए भी इमली को कारगर माना गया है. एक ग्लास पानी में 25 ग्राम इमली भिगोकर इसका पानी पीने से लू नहीं लगती. इसके अलावा इमली का गूदा हाथ- पैर के तले पर लगाने से लू का असर खत्म हो जाता है.
इमली का खाने में उपयोग: समोसा हो या पकौड़ी, इमली के बिना सब अधूरा सा लगता है. और जब इमली से बनी चटनी मिल जाए तो स्वाद के क्या कहने. खट्टी मीठी इमली या फिर इससे बनी चटनी, समोसा और पकौड़े जैसी चटपटी चीजों को इतना स्वादिष्ट बना देती है की खाते-खाते कब हम लिमिट से अधिक खा गए इसका पता ही नहीं चलता. बच्चों को भी इमली और इससे बनी टॉफी खूब पसंद आती है जिसे वे खूब चटखारे लेकर खाते हैं. अगर आप किसी गंभीर बीमारी (serious illness) से पीड़ित हैं तो इमली खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लीजिये.
Source:
https://healthtipsinhindi.com/tamarind-benefits-in-hindi/




